/newsnation/media/media_files/2025/06/05/b3TaYaKxN7JAwA77Ro9E.jpg)
प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी ने की राम दरबार की पूजा Photograph: (ANI)
Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या नगरी के श्री रामजन्मभूमि मंदिर में गुरुवार को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हो चुकी है. जिसमें राम दरबार के साथ उप मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. सीएम योगी राम दरबार के विग्रह की आरती उतारेंगे. ये कार्यक्रम में ऐसे दिन हो रहा है जिस दिन सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है.
सुबह 11 बजे शुरू हुआ समारोह
राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू हुआ. इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के के साथ देव विग्रहों की स्थापना की जाएगी. श्री रामजन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर स्थित भव्य रामदरबार और गर्भगृह के चारों कोनों में बने परकोटे के सात अन्य मंदिरों में भी गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम में 101 वैदिक आचार्यों द्वारा संपन्न किया जाएगा.
क्यों खास ये समारोह?
राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम इसलिए खास है क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त और स्थिर लग्न में की जाएगी. इस पूजा को 17 मिनट के विशेष कालखंड में पूरा कराया जाएगा. जो दिन के 11.45 बजे से 12.45 बजे के बीच होता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, अभिजीत मुहूर्त दिन का सबसे शुभ और पवित्र समय होता है. इसलिए इसी समय में रामदबार में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है. बता दें कि पिछले साल 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. इस कार्यक्रम में दुनियाभर के 8000 से ज्यादा विशेष अतिथि शामिल हुए थे. पीएम मोदी भी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल हुए थे.
-
Jun 05, 2025 13:17 IST
राम दरबार में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
Ram Mandir Pran Pratishtha: गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुआ. सबसे पहले सीएम योगी ने भगवान के दरबार में शीश नवाया. राजा राम के साथ सात मंदिरों में भी स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इसमें परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, अग्नि कोण में प्रथम पूज्य श्रीगणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में महाबली हनुमान, नैरित्र कोण में प्रत्यक्ष देवता सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती, उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई.
-
Jun 05, 2025 11:29 IST
सीएम योगी ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम दरबार की पूजा की
Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम दरबार की पूजा-अर्चना की.
#WATCH | Ayodhya | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath offers prayers before Ram Darbar, ahead of rituals of its Pran Pratishtha on the first floor of Shri Ram Janmabhoomi Temple pic.twitter.com/Q9N5EqZ6s7
— ANI (@ANI) June 5, 2025 -
Jun 05, 2025 11:26 IST
सीएम योगी ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला की उतारी आरती
Ram Mandir Pran Pratishtha: श्रीरामजन्मभूमि मंदिर पहुंचने के बाद सीएम योगी ने रामलला की आरती उतारी. इस दौरान पुजारियों ने मंत्रोच्चारण किया. अब से कुछ देर बाद राममंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath offers prayers before Ram Lalla at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya pic.twitter.com/jd69UJYvDx
— ANI (@ANI) June 5, 2025 -
Jun 05, 2025 11:22 IST
श्रीरामजन्मभूमि मंदिर पहुंचे सीएम योगी
Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर के राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीरामजन्मभूमि मंदिर पहुंच गए हैं.
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath offers prayers at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya pic.twitter.com/AHbPk5Dv6H
— ANI (@ANI) June 5, 2025 -
Jun 05, 2025 11:20 IST
सीएम योगी ने हनुमान गढ़ी में की पूजा-अर्चना
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या नगरी पहुंचने के बाद सीेएम योगी सबसे पहले हनुमान गढ़ी पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा अर्चना की. उसके बाद वह राम मंदिर के लिए रवाना हो गया. जहां वह राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे.
https://x.com/ANI/status/1930494447625585117
-
Jun 05, 2025 11:17 IST
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में होंगे शामिल
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या नगरी के राम मंदिर में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं.
#WATCH | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath arrives in Ayodhya to attend the 'Pran-Pratishtha' of Ram Darbar in Shri Ram Janmabhoomi Temple. pic.twitter.com/DQMGn7EQ1o
— ANI (@ANI) June 5, 2025