
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवार में जारी विवाद के बीच रविवार को अलग पार्टी बनाने का ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की 24 अक्टूबर को होने वाली बैठक से पहले अखिलेश यादव नई पार्टी बनाने का ऐलान कर सकते हैं। इस बीच सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव को परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं के नाम से चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने अखिलेश के नेतृत्व पर मुहर लगा दी है।
रामगोपाल यादव ने चिट्ठी में लिखा है, "अखिलेश का विरोध करने वाले विधानसभा का मुंह नहीं देख पाएंगे, जहां अखिलेश, वहां विजय।" उन्होंने लिखा, "रथयात्रा विरोधियों के गले की फांस है, इस फांस को और मजबूत करना है।" रामगोपाल यादव ने कहा, "हम चाहते हैं कि अखिलेश के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बने। वे चाहते हैं कि हर हालत में अखिलेश यादव हारें। हमारी सोच पॉजिटिव है और उनकी निगेटिव।"
Ram Gopal Yadav in letter to party workers:Akhilesh ka virodh karne waley vidhaan sabha ka muh nahin dekh payenge.Jahan Akhilesh wahan Vijay
— ANI UP (@ANINewsUP) October 23, 2016
SP general Secy Ram Gopal Yadav in letter to party workers: Rathyatra virodhiyon kay galey ki faans hai. Iss faans ko aur sharp karna hai.
— ANI UP (@ANINewsUP) October 23, 2016
सपा पार्टी में चिट्ठियों के जरिए बात करने का सिलसिला चल पड़ा है। इसके पहले समाजवादी पार्टी की स्थापना दिवस के कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने शामिल नहीं होने को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेटर लिखा था। लेटर में उन्होंने कहा था कि पार्टी प्रचार की वजह से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने लिखा कि 3 नवंबर को वह समाजवादी विकास रथ यात्रा पर निकल रहे हैं, इसलिए उनका पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होना मुश्किल है। पहले यह यात्रा 3 अक्टूबर को शुरु होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से शुरू नहीं हो पाई।
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us