UP Election: प्रियंका गांधी कौन सी सीट से लड़ेंगी चुनाव? जानिए जवाब
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकल महिलाओं को दिए जाएंगे.
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकल महिलाओं को दिए जाएंगे. इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के लिए वर्तमान सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज को कुचला जा रहा है. खासकर महिलाओं की आवाज को दबाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ना होगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नया नारा अब लड़की हूं...लड़ सकती हूं है.
#WATCH | "One day you have to contest, though haven't taken a decision yet..., no answer for the time being, will see later," says Congress leader Priyanka Gandhi Vadra on contesting Raebareli or Amethi in the upcoming State Assembly polls pic.twitter.com/blxQwGs0XA
— ANI UP (@ANINewsUP) October 19, 2021
कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी पर प्रियंका गांधी ने मंलगवार को कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मीडिया के समक्ष इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी अपने कुल टिकटों में से 40 प्रतिशत महिलाओं को देगी. उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है. आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है. प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति में आइए। आगे आइए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा. आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए.
प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक शुरूआत है आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है. यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे. इस पर प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे. वो जरूर जीतेंगी. उन्होंने कहा कि यूपी में महिलाओं को आगे बढ़ाना है. यहां इनकी भागीदारी बढ़ेगी तो राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ेगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर