UP News: मथुरा-वृंदावन का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ट्रेन से पहुंचेगी कृष्ण जी की नगरी

UP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा-वृंदावन के दौरे पर जाएंगी. वे ट्रेन से वृंदावन जाएंगी. राष्ट्रपति मुर्मू मथुरा-वृंदावन के विभिन्न मंदिरों के दर्शन करेंगी.

UP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा-वृंदावन के दौरे पर जाएंगी. वे ट्रेन से वृंदावन जाएंगी. राष्ट्रपति मुर्मू मथुरा-वृंदावन के विभिन्न मंदिरों के दर्शन करेंगी.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
President Draupadi Murmu

President Draupadi Murmu (ANI)

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को वृंदावन जाएंगी. खास बात है कि वे ट्रेन से वृृंदावन जा रहीं हैं. बता दें, ये कोई आम ट्रेन नहीं है बल्कि स्पेशल ट्रेन है. आज ही वे वापस दिल्ली भी आ जाएंगी. स्पेशल ट्रेन से राष्ट्रपति फरीदाबाद-पलवल होते हुए वृंदावन पहुंचेंगी. इस दौरान, वे मथुरा-वृंदावन के विभिन्न मंदिरों का दौरा कर सकतीं हैं. 

Advertisment

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के वजह से रेलवे स्टेशनों, लाइनों के किनारे और ओवरब्रिजों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पूरे क्षेत्र में RPF और GRP के जवान तैनात कर दिए गए हैं. रेलवे अधिकारियों की मानें तो राष्ट्रपति के दौरे के दौरान रेल ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोका जा सकता है. अधिकारियों से लेकर सभी कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे समय पर अपने ड्यूटी पर पहुंच जाएं. 

7 घंटे तक मथुरा-वृन्दावन में रहेंगी राष्ट्रपति

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगी. सुबह 10 बजे वे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी. इसके बाद सड़क मार्ग से राष्ट्रपति मथुरा जाएंगी. सात घंटे मथुरा-वृंदावन में बिताने के बाद शाम 5.15 बजे राष्ट्रपति मथुरा जंक्शन से ट्रेन में बैठेंगी औऱ 6.45 बजे सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगी. 

राष्ट्रपति मुर्मू से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें-International Yoga Day: राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने किया योगा, दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर भी किया गया योगाभ्यास

हर सुख-सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन

सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति जिस ट्रेन से ट्रैवल करेंगी. वह महाराजा एक्सप्रेस का रेक है. ये ट्रेन आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है. ट्रेन में 16 कोच हैं, जिसमें राष्ट्रपति के साथ-साथ उनका स्टाफ, सुरक्षाकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. 

राष्ट्रपति मुर्मू से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Operation Sindoor: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हुई मुलाकात

2 साल बाद दोबारा ट्रेन का सफर करेंगे राष्ट्रपति

आखिरी बार जून 2023 में इस स्पेशल ट्रेन से राष्ट्रपति मुर्मू ने सफर किया था. वे भुवनेश्वर से अपने गृहनगर रायरंगपुर गईं थीं. दो साल तीन महीने बाद एक बार फिर से राष्ट्रपति ट्रेन का सफर करने वाली हैं. 

राष्ट्रपति मुर्मू से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- President Portugal Visit: पुर्तगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, प्रवासी भारतीयों से कही ये बातें

राष्ट्रपति मुर्मू से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने के लिए AIMPLB ने मांगा समय, वक्फ संशोधन बिल के मुद्दे पर करना चाहते हैं बात

Draupadi Murmu President Draupadi Murmu UP News
Advertisment