/newsnation/media/media_files/2025/07/31/police-file-2025-07-31-09-29-41.png)
UP News: (AI)
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पुलिस ने अब्दुल रहीम को गिरफ्तार किया है. खास बात है कि अब्दुल का असली नाम प्रदीप सक्सेना है. 36 साल से उत्तर प्रदेश पुलिस उसकी तलाश कर रही है. वह अब 70 साल का है. आखिर ये पूरी मामला क्या है, आइये जानते हैं…
अब जानें क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बरेली में साल 1987 में प्रदीप सक्सेना ने अपने भाई संजीव की हत्या की थी, जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई. प्रदीप को 1989 में पैरोल से छूटने के बाद प्रदीप फरार हो गया. प्रदीप के परिवार ने भी अपना पैतृक घर छोड़ दिया था. वह फरारी काटने के लंबे वक्त तक अपना ठिकाना बदलता रहा. फरारी के दौरान, वह मुरादाबाद के ट्रांसपोर्टनगर में कुछ दिन काम किया. हेल्पर से काम की शुरुआत की और बाद में ड्राइवर बन गया. इस दौरान, एक विधवा मुस्लिम से उसकी मुलाकात हुई. धर्म परिवर्तन करके उसने महिला से निकाह करर लिया. प्रदीप अपना नाम बदलकर अब्दुल रहीम बन गया. वह मुरादाबाद के इस्लामनगर में तुर्की इंटर कॉलेज के पास रहने लगा.
पुलिस से बचने के लिए बढ़ाई दाढ़ी
पुलिस से बचने के लिए प्रदीप ने मुस्लिमों की तरह ढाढ़ी रख ली. अपने सभी नाते-रिश्तेदारों तक से उसने रिश्ते खत्म कर लिए. वहीं दूसरी ओर पैरोल खत्म होने के बाद कोर्ट लगातार उसके पैतृक निवास पर समन और नोटिस भेजता रहा. 16 अक्टूबर 2025 को हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि चार सप्ताह के अंदर प्रदीप को पकड़कर बरेली मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बरेली के समक्ष पेश किया जाए.
ऐसे पकड़ा गया प्रदीप सक्सेना
हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसके बाद, पुलिस प्रदीप के भाई सुरेश बाबू तक पहुंच गई. सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि प्रदीप धर्म बदलकर मुस्लिम हो गया है. वह मुरादाबाद के मोहल्ला करुला में रहकर गाड़ी चलाता है. बरेली पुलिस की टीम मुरादाबाद के उसी मोहल्ले में पहुंच गई और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us