Agra में प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत, नगर निगम ने अर्थी निकालकर दिया बड़ा संदेश

ताजनगरी आगरा में बुधवार की सुबह प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत कर दी गई. आगरा के दशहरा घाट पर आगरा नगर निगम ने इस अभियान की शुरुआत की.

ताजनगरी आगरा में बुधवार की सुबह प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत कर दी गई. आगरा के दशहरा घाट पर आगरा नगर निगम ने इस अभियान की शुरुआत की.

author-image
Mohit Sharma
एडिट
New Update
My project  2

File photo( Photo Credit : NewsNation)

ताजनगरी आगरा में बुधवार की सुबह प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत कर दी गई. आगरा के दशहरा घाट पर आगरा नगर निगम ने इस अभियान की शुरुआत की. जिसको “वृद्ध जन जागरूकता अभियान” नाम दिया गया है. हालांकि इस दौरान शहर के लोगों के साथ ही महापौर नवीन जैन, नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे, अपर नगर आयुक्त सुरेश यादव के साथ ही निगम के समस्त आला अधिकारी भी मौजूद थे. इस दौरान महापौर के द्वारा लोगों को शपथ दिलाई गई, और हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी गई. वहीं प्लास्टिक की अर्थी निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया.।

Advertisment

इस दौरान मेयर नवीन जैन और नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे व नगर निगम के आला अधिकारियों के द्वारा खुद दशहरा घाट पर से प्लास्टिक, पॉलिथीन और गंदगी को साफ किया गया. इस दौरान मेयर ने कहा कि यह शहर सभी लोगों का हैं. सभी का हक बनता है कि वह सभी शहर को साफ और स्वच्छ बनाए रखने का सहयोग करे. इसी को लेकर प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत की गई है. यमुना के तल पर प्लास्टिक और गंदगी का अंबार रहता था, लेकिन अब से यह अंबार नहीं दिखेगा, सभी लोग अपने अपने एरिया में इस अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक करें और स्वयं प्लास्टिक इग्नोर करते हुए उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड करें, इससे लोगों में जागरूकता होगी.।

दशहरा घाट पर कार्यक्रम के दौरान महापौर नवीन जैन के लोगों को प्लास्टिक मुक्त अभियान की शपथ दिलाई और अन्य लोगों को भी शपथ दिलाने का आह्वान किया. इसके बाद सभी लोगों के द्वारा बोर्ड पर हस्ताक्षर भी किए गए, और यह निर्णय लिया गया कि आज से न हम प्लास्टिक का इस्तेमाल करेंगे और न किसी को करने देंगे. मेयर ने कहा कि यह अभियान आज से शुरू होकर आगामी 3 जुलाई तक चलेगा. जिसमे शहर के 100 वार्डो में अलग -अलग तरीके से लोगों को जागरूक करने का काम किया जायेगा.

अगर उसके बाद भी लोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए पाया जायेंगे तो उन पर कार्यवाही भी की जायेगी. कार्यक्रम के बाद नगर निगम के द्वारा प्लास्टिक की अर्थी निकाली गई. जिसको ताज के साय में एक गड्ढा बना कर दफन किया गया. मेयर ने कहा कि प्लास्टिक की अर्थी निकालने का मतलब प्लास्टिक को जड़ से समाप्त करना है. आज से हमने आगरा में प्लास्टिक को पूरी तरह से समाप्त करने का निर्णय लिया है.। 

Source : Vineet Dubey

agra Plasticfree AgraPlasticFree Nagarnigam NagarniganNotice
      
Advertisment