लखीमपुर में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश की गद्दी पर दोबारा बैठने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं। उन्होंने बुधवार को लखीमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। अखिलेश ने कहा, 'अच्छे दिन वालों ने कोई काम नहीं किया, और देखो लाइन में कैसे लगा दिया लोगों को।'
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख ने गठबंधन को वोट देने की अपील करते हुए कहा, 'सपा-कांग्रेस साथ लड़ेंगे और बहुमत की सरकार यूपी में बनाएंगे। हाथ से अगर हैंडल ठीक-ठाक होगा तो साइकिल कितनी तेज चलेगी।'
अखिलेश ने नोटबंदी के मसले पर भी बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ''ये व्यापारी जिन्होंने ज्यादा मदद कर दी थी 'अच्छे दिन वालों' की, उन्हीं का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।'' मुख्यमंत्री ने अपने काम की भी तारीफ की।
Achhe din walon ne koi kaam nahin kiya, aur dekho line mein kaise laga diya logon ko : Akhilesh Yadav,UP CM #UPPolls2017pic.twitter.com/cDQu8JTPnV
— ANI UP (@ANINewsUP) January 25, 2017
Source : News Nation Bureau