नये साल में सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें यूपी वासी : राज बब्बर
2016 में देश व प्रदेश में घटित घटनाओं से सबक लेकर नव वर्ष 2017 में प्रदेश एवं देशवासियों को अपने बच्चों के भविष्य के प्रति जागरूक रहे।
लखनऊ:
नव वर्ष के मौके पर उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी खुशहाली, समृद्धि, सुख, एवं उन्नति की कामना है।
बब्बर ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए शुभकामना संदेश में कहा है कि नव वर्ष हम सभी को नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार करके देश और प्रदेश की उत्तरोत्तर प्रगति और विकास के लिए समर्पित करने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नए वर्ष में हम सभी को सांप्रदायिक, फासिस्टवादी व जातिवादी ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने व प्रदेश के विकास में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
बब्बर ने कहा कि वर्तमान वर्ष 2016 में देश व प्रदेश में घटित घटनाओं से सबक लेकर नव वर्ष 2017 में प्रदेश एवं देशवासियों को अपने बच्चों के भविष्य के प्रति जागरूक रहते हुए प्रदेश एवं देश के नवनिर्माण में आगे बढ़ना होगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य