/newsnation/media/post_attachments/images/2019/12/02/pankhudi-2-37.jpg)
पंखुड़ी और अनिल ने दिल्ली में शादी की।( Photo Credit : Twitter-pankhuripathak)
समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव (Anil Yadav) और कांग्रेस की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक (Pankhudi Pathak) रविवार की रात दिल्ली में शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही. अनिल और पंखुड़ी को क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बधाई दी. पंखुड़ी ने ट्वीट करके उनको धन्यवाद भी कहा.
दिल्ली की रहने वाली पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की प्रवक्ता थीं. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के करीबी लोगों में वह शुमार थीं. अनिल यादव नोएडा के नवादा गांव के रहने वाले हैं.
हालांकि अनिल और पंखुड़ी की शादी की बात सामने आते ही विवाद भी शुरु हो गया. अनिल की पूर्व पत्नी ज्योति यादव ने मीडिया के सामने आकर अनिल और उनके भाई पर कई तरह के आरोप लगाए. ज्योति ने गाजियाबाद के एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की.
अनिल यादव की पहली पत्नी ज्योति का कहना है कि उनके पति ने उनसे तलाक ले लिया. तलाक के बाद भी उन्होंने कई दिनों तक उन्हें बंधक बनाए रखा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसी बीच पंखुड़ी और अनिल की शादी तय हो गई.
जिसके बाद अब उन्हें घर से बेदखल कर दिया गया है. ज्योति ने आरोप लगाया कि पंखुड़ी से नजदीकियों के बाद ही अनिल ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी. पंखुड़ी के कहने पर ही वह अत्याचार करते रहे. 2018 में अनिल ने छोटे बेटे के ऊपर बंदूक तान कर जबरन तलाक लिया. दिल्ली की अदालत में दोनों ने तलाक लिया.
Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us