अखिलेश के 'मार्गदर्शक' बने मुलायम, समाजवादी पार्टी दफ्तर में लगा नेम प्लेट

समाजवादी पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई हारने के बाद मुलायम सिंह यादव ऑफिशियली पार्टी के 'मार्गदर्शक' बन गये हैं।

समाजवादी पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई हारने के बाद मुलायम सिंह यादव ऑफिशियली पार्टी के 'मार्गदर्शक' बन गये हैं।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
अखिलेश के 'मार्गदर्शक' बने मुलायम, समाजवादी पार्टी दफ्तर में लगा नेम प्लेट

सपा मुख्यालय में लगा नेम प्लेट

समाजवादी पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई हारने के बाद मुलायम सिंह यादव ऑफिशियली पार्टी के 'मार्गदर्शक' बन गये हैं। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का नेम प्लेट लगाया गया है। जिसमें मुलायम को पार्टी का संरक्षक जबकि अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया गया है।

Advertisment

पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर जारी विवाद के बीच अखिलेश के चाचा और सलाहकार राम गोपाल यादव ने 1 जनवरी को सपा का अधिवेशन बुलाया था। इस अधिवेशन में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था वहीं उनके पिता मुलायम सिंह यादव को सपा का मार्गदर्शक नियुक्त किया गया था।

और पढ़ें: अखिलेश यादव के नए पोस्टर में मुलायम सिंह का बढ़ा कद, लिखा- 'आपकी साइकिल सदा चलेगी'

इसके खिलाफ मुलायम सिंह यादव ने चुनाव आयोग में अर्जी दी थी। चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आधिकारिक अध्यक्ष बताया था। जो मुलायम गुट के लिए बड़ा झटका माना गया।

और पढ़ें: सपा ने कहा टूटा 'गठबंधन', कांग्रेस बोली अभी चल रही है बातचीत

और पढ़ें: समाजवादी पार्टी को झटका, अखिलेश के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी सपा छोड़ बीएसपी में शामिल

Source : News Nation Bureau

Akhilesh Yadav Samajwadi Party mulayam-singh-yadav up-election
      
Advertisment