उत्तर प्रदेश के रामपुर में कुछ मनचलों ने एक शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है। इन्होनें खुलेआम दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किया है। इन लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो गया है।
वीडियो में लड़की मदद की गुहार लगा रही है और ये मनचले उसके साथ बेशर्मी की सारी हदे पार कर रहे हैं। इस वीडियो से साफ पता चलता है कि राज्य में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है। उन्हें सरकार और कानून का कोई डर नहीं।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 2 लोगों को गिफ्तार कर लिया है जबकि कई आरोपी अब भी फरार हैं। आपको बता दे इस वीडियो को खुद मनचलों ने बनाया था और सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत
आपको बता दे कि रामपुर से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान विधायक हैं और उन्होंने इस घटना के बाद योगी सरकार पर जमकर हमकला बोला है। आजम ने कहा, 'कोई हैरत की बात तो नहीं है, मौजूदा सरकार में जितने बलात्कार, हत्याएं, लूट हुई हैं, तो इसमें कोई हैरत की बात नहीं है।'
उन्होंने आगे कहा, 'लड़कियों को भी ऐसी जगह नहीं जाना चाहिए, जहां बेशर्मी का नंगा नाच होता हो. योगीजी को धन्यवाद कहना चाहेंगे, और मीडिया को भी मुबारकबाद देना चाहेंगे कि इनकी अनदेखी से अपराध इस हद तक बढ़ रहा है।'
इसे भी पढ़ेंः CBSE 12th Results 2017: सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित
Source : News Nation Bureau