UP से हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
संशोधित नागरिकता कानून से देश की साख पर कोई असर नहीं होगा : पुरी

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो-IANS)

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। पुरी को इसी साल 3 सितंबर को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

Advertisment

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत है ऐसे में पुरी का राज्यसभा जाना पक्का माना जा रहा है। राज्य में एनडीए के पास 403 में से 325 सीटें हैं।

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट मनोहर पर्रिकर के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी। पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस्तीफा दिया था।

दिल्ली की तीन, सिक्किम की एक सीट के साथ उत्तर प्रदेश में 16 जनवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटों पर कांग्रेस के जनार्दन द्विवेदी, डा. कर्ण सिंह और परवेज हाशमी सांसद हैं। इनका कार्यकाल जनवरी में खत्म हो रहा है। इन सीटों पर आप के तीनों उम्मीदवारों की जीत तय है। अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व में दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार है।

और पढ़ें: राज्यसभा भेजे जाने की मांग पर विश्वास बोले- अभिमन्यु के वध में भी उसकी विजय है

नरेंद्र मोदी सरकार में 3 सितंबर को बतौर राज्यमंत्री शामिल किए गए भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी हरदीप सिह पुरी को बहुपक्षीय कूटनीतिक क्षेत्रों में चार दशकों का लंबा अनुभव रहा है।

पुरी (65) वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए थे। वह ब्राजील में भारत के राजदूत रहे और संयुक्त राष्ट्र में जेनेवा (2002-05) एवं न्ययार्क (2009-13)में भारत का स्थायी प्रतिनिधित्व किया।

वह एक मात्र ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता की और इसके आतंकवाद निरोधक इकाई के अध्यक्ष बने।

और पढ़ें: जेटली ने की कर्ज में छूट की वकालत, कहा- बैंक करें विचार

Source : News Nation Bureau

BJP Uttar Pradesh Modi Minister Hardeep Singh Puri rajya-sabha
      
Advertisment