भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई के लिए तैयार है मोदी सरकार: बीजेपी

पांडेय ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जब 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगाठ मना रहा होगा, तब तक मोदी की नीतियों से देश गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त हो जाएगा।

पांडेय ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जब 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगाठ मना रहा होगा, तब तक मोदी की नीतियों से देश गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त हो जाएगा।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई के लिए तैयार है मोदी सरकार: बीजेपी

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय (फाइल फोटो)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 'बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई के संकल्प, 2022 तक गरीबी मुक्त भारत निर्माण के लिए बढ़ते कदम और जीएसटी के सरलीकरण से व्यापारियों को राहत की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।

Advertisment

बीजेपी का कहना है कि अब भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई के लिए मोदी सरकार तैयार है।

बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सोमवार को कहा, 'जब कांग्रेसी 8 नवंबर को नोटबंदी के विरोध में छाती पीट रहे होंगे तब मोदी सरकार का चाबुक बेनामी संपत्तियों पर चल रहा होगा।'

उन्होंने कहा, 'विपक्ष के विरोध से बेपरवाह राष्ट्र नव निर्माण के पथ पर बढ़ता कर्मयोगी देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने को संकल्पित है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को तो समाप्त किया ही है, अब भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई के लिए सरकार तैयार है।'

पांडेय ने कहा, 'निकाय चुनाव में बीजेपी मोदी और योगी सरकार की न सिर्फ योजनाएं लेकर जनता के बीच जाएगी, बल्कि वह विजन भी चुनाव में प्रभावी होगा, जिसमें मोदी देश को गरीबी से मुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं और यह विजन 2022 में मूर्तरूप लेने वाला है। प्रधानमंत्री की नीतियों से बदलते देश ने पूरे विश्व को आकर्षित किया है।'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेसनीत यूपीए सरकार में देश भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा छठपटा रहा था। नित नूतन कारनामे और कारनामों के आधार पर सरकार में बढ़ता रसूख विगत सरकार के 10 वर्षो की उपलब्धि रहा है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को तो समाप्त किया ही है, अब भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई के लिए सरकार तैयार है।'

पांडेय ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जब 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगाठ मना रहा होगा, तब तक मोदी की नीतियों से देश गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त हो जाएगा। नगरीय विकास की धुरी भी इन समस्याओं के समाधान के साथ ही घूमेगी।

और पढ़ें: राजनीति में उतरेंगे कमल हासन, फैंस से लेंगे पार्टी का चंदा

Source : IANS

Narendra Modi BJP Modi Government Uttar Pradesh GST corruption demonetization up bjp Mahendra Nath pandey
Advertisment