New Update

स्रोत: गेटी इमेजेज
बदायूँ में एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से छह महीने में दो बार रेप किया गया। अनिल कुमार यादव ने इस नाबालिग लड़की का रेप किया। आरोपी ने इससे पहले भी पीड़िता से दुष्कर्म का प्रयास किया था और इसी मामले में जेल की सजा काट रहा था। जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर उसने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया।
Advertisment
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सिलहरी में पीड़िता के घर के लोग खेत में काम करने गए थे। लड़की घर के अंदर बर्तन साफ कर रही थी तभी गांव के ही इस युवक ने उसे पकड़ लिया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को चाकू मारकर घायल कर दिया।
मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
 Follow Us
 Follow Us