मेरठ कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को कहा 'पप्पू', पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

राहुल गांधी को 'पप्पू' कहने वाले मेरठ कांग्रेस अध्यक्ष विनय प्रधान को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

राहुल गांधी को 'पप्पू' कहने वाले मेरठ कांग्रेस अध्यक्ष विनय प्रधान को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
मेरठ कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को कहा 'पप्पू', पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी को 'पप्पू' कहने वाले मेरठ कांग्रेस अध्यक्ष विनय प्रधान को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Advertisment

प्रधान ने वहाट्स ग्रुप में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल को पप्पू कहा था। यह मैसेज वायरल होने के बाद पार्टी ने प्रधान को मेरठ जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत अन्य पदों से हटा दिया है।

हालांकि मेरठ के कांग्रेस नेता विनय प्रधान ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, 'वगैर उनका पक्ष सुने पार्टी ने कार्रवाई की।' प्रधान ने दावा किया कि उन्होंने मैसेज नहीं भेजा था।

दरअसल, विनय प्रधान ने राहुल गांधी की तारीफ में पप्पू कहा था। यह पार्टी को पसंद नहीं आया। विनय ने व्हाट्सएप मैसेज में कहा, 'राहुल गांधी जिसे देश का एक हिस्सा पप्पू के नाम से भी जानता है। आज आप बताएं कि क्या पप्पू ने कभी महंगी गाड़ियों का शौक पाला? जबकि वो पाल सकते थे। कभी अंबानी, अडानी, माल्या की पार्टी में शामिल नहीं हुआ न, जबकि शामिल हो सकते थे।'

और पढ़ें: नानी से मिलने इटली जा रहे राहुल गांधी, विदेश दौरे को लेकर पहली बार दी जानकारी

यह बात जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर को पता चली तो उन्होंने इस पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा। जिसके बाद प्रधान को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया।

HIGHLIGHTS

  • राहुल गांधी को मेरठ कांग्रेस नेता विनय प्रधान ने तारीफ में कहा 'पप्पू'
  • पार्टी ने सभी पदों से विनय प्रधान को हटाया, मेरठ कांग्रेस अध्यक्ष थे प्रधान

Source : News Nation Bureau

congress rahul gandhi meerut pappu Vinay Pradhan
Advertisment