मायावती की मां का निधन, रविवार को दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
मायावती की मां का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया. वह 92 साल की थीं. दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. मायावती की मां रामरती काफी दिन से बीमार चल रही थीं.
नोएडा:
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती की मां का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया. वह 92 साल की थीं. दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. मायावती की मां रामरती काफी दिन से बीमार चल रही थीं. इसके चलते उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि रविवार 14 नवंबर को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने यह जानकारी दी.
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने इस संबंध में शोक संदेश जारी किया. उन्होंने लिखा, 'अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया. कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे. उनका अंतिम संस्कार मायावती के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर 14 नवंबर को किया जाएगा.'
यह भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के लिए तैयारियां शुरू, हरक्यूलिस विमान से पहुंचेंगे पीएम मोदी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती की मां निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बसपा प्रमुख मायावती का मां निधन की सूचना दी.
BSP PRESS NOTE-13-11-2021-BEHENJI MOTHER DEMISE pic.twitter.com/XjUMsw8olG
— Mayawati (@Mayawati) November 13, 2021
मायावती की माता रामरती देवी बेहद पारिवारिक महिला थीं. उन्होंने कड़ी मेहनत से बच्चों का पोषण किया. वह इतनी उम्र होने के बाद भी परिवार तथा बच्चों के बीच में ही रहना पसंद करती थीं. वह लम्बे समय से बीमार थीं और चार दिन पहले ही उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
बसपा मुखिया मायावती के पिता प्रभुदयाल ने बीते वर्ष 19 नवंबर को अंतिम सांस ली थी. उनके निधन के करीब एक वर्ष बाद ही उनकी रामरती देवी ने भी अंतिम सांस ली. स्वर्गीय प्रभुदयाल का 95 वर्ष की आयु में निधन हुआ था.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर