उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मदरसे में कथित रूप से यौन शोषण के मामले में आरोपी मैनेजर को कोर्ट ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
शुक्रवार को सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक मदरसा संचालक पर वहां की छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने मदरसे में छापेमारी कर 51 लड़कियों को छुड़ाया था।
मदरसा जामिया खदीजातुल लीलनवात यासीनगंज के प्रबंधक मो तैयब जिया संचालक हैं। जिया पर कई छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस संबंध में पीड़ित लड़कियों ने अपर सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम), अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीएम) और महिला उप निरीक्षक की मौजूदगी में बयान भी दर्ज कराया था।
और पढ़ें: ट्रंप प्रशासन पाक को दिये जाने वाले फंड पर लगा सकता है रोक
इससे पहले मदरसे की छत पर चढ़कर छात्राओं ने पर्ची फेंककर लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। पीड़ित का आरोप है कि मदरसा संचालक लड़कियों की सप्लाई करता था।
मदरसे से मुक्त कराई गई लड़कियों को फिलहाल उनके घर भेज दिया है।
और पढ़ें: भारत में अपने नागरिक की हिरासत के बारे में पहले से जानता है चीन
HIGHLIGHTS
- लखनऊ में मदरसा यौन शोषण मामले में आरोपी को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- शुक्रवार को पुलिस ने मदरसे से 51 लड़कियों को कराया था मुक्त
Source : News Nation Bureau