logo-image

चौथे चरण में उत्तर प्रदेश में 55 फीसदी मतदान हुआ, जानिए कहां पड़े कितने वोट

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण का मतदान सोमवार को पूरा हुआ.

Updated on: 29 Apr 2019, 07:55 PM

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण का मतदान सोमवार को पूरा हुआ. चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हुआ. इसमें शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर सीट पर वोट डाले गए. उत्तर प्रदेश में चौथे चरण में 55 फीसदी मतदान हुआ. वहीं सीटवार देखें तो शाहजहापुंर में 45.09, खीरी में 60, हरदोई में 54.06, मिसरिख में 53.40, उन्नाव में 52.64, फर्रुखाबाद में 57.85, इटावा में 57.09, कन्नौज में 59.29, कानपुर में 49.21, अकबरपुर में 54.45, जालौन में 53.68, झांसी में 59.32 और हमीरपुर में 6045 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान सभी जगहों पर सुबह सात बजे से शुरू हुआ. आइए देखते हैं यूपी की इन सीटों पर कैसा रहा है म चुनावी गणित.

2014 में शाहजहांपुर

विजेता : कृष्णा राज(भाजपा) : 525,132 मत

उमेद सिंह कश्यप(बसपा) : 289,603 मत

मिथिलेश कुमार(सपा) : 242,913

(सपा व बसपा मिलाकर कुल मत 532,516)

2019 में उम्मीदवार

अरुण कुमार सागर : भाजपा

ब्रह्म स्वरूप सागर : संप्रग

अमर चंद्र जौहर : महागठबंधन

नरवीर फौजी : पीडीए(शिवपाल यादव की पार्टी)

2014 में खीरी

विजेता : अजय कुमार(भाजपा), 398,578 मत

अरविंद गिरी(बसपा) : 288,304 मत

रविप्रकाश वर्मा(सपा) : 160,112

सपा, बसपा मिलाकर कुल मत 4,48,426

2019 में उम्मीदवार

अजय कुमार मिश्रा : भाजपा

जफर अली नकवी : संप्रग

डॉ. पूर्वी वर्मा : महागठबंधन

श्रीकृष्णा वर्मा : पीडीए

2014 में हरदोई

विजेता : अंशुल वर्मा(भाजपा) 3,60,501

उषा वर्मा(सपा): 276,543

शिव प्रसाद वर्मा(बसपा) : 279,158

सपा व बसपा मिलाकर कुल मत 555,701

2019 में उम्मीदवार

जयप्रकाश : भाजपा

विरेंद्र कुमार वर्मा : संप्रग

उषा वर्मा : महागठबंधन

संजय भारतीय : पीडीए

2014 में मिसरिख

विजेता : अंजु बाला(भाजपा) : 412,575

अशोक कुमार रावत(बसपा) : 325,212

जयप्रकाश(सपा) : 194,759

सपा और बसपा मिलाकर कुल मत 519971

2019 में उम्मीदवार

अशोक कुमार रावत : भाजपा

मंजरी राही : संप्रग

डॉ. नीलू सत्यार्थी : महागठबंधन

अरुण कुमार कोईरी : पीडीए

2014 में उन्नाव

विजेता : साक्षी महाराज(भाजपा) : 518,834 मत

अरुण शंकर शुक्ला(सपा) : 208,661

ब्रजेश पाठक(बसपा) : 200,176

सपा और बसपा मिलाकर कुल मत 408837

2019 में उम्मीदवार

स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी : भाजपा

अनु टंडन : संप्रग

अरुण कुमार शुक्ला : महागठबंधन

सतीश कुमार शुक्ला : पीडीए

2014 में फरूखाबाद

विजेता : मुकेश राजपूत(भाजपा), 406,195 मत

रामेश्वर सिंह यादव(सपा), 255,693

जयवीर सिंह(बसपा), 114,521

सपा और बसपा मिलाकर कुल मत 370,214

2019 में उम्मीदवार

मुकेश राजपूत : भाजपा

सलमान खुर्शीद : संप्रग

मनोज अग्रवाल : महागठबंधन

उदय पाल सिंह : पीडीए

2014 में इटावा

विजेता : अशोक कुमार दोहरे(भाजपा), 439,646

प्रेम दास कठेरिया(सपा), 266,700

अजय पाल सिंह जाटव(बसपा),192,804

सपा व बसपा को मिलाकर कुल मत 459,504

2019 में उम्मीदवार

डॉ. राम शंकर कठेरिया : भाजपा

अशोक कुमार दोहरे : संप्रग

कमलेश कठेरिया : महागठबंधन

शंभु दयाल दोहरे : पीडीए

2014 में कन्नौज

विजेता : डिंपल यादव(सपा), 489,164 मत

निर्मल तिवारी(बसपा) 127,785

सुब्रत पाठक(भाजपा) 469,257

सपा व बसपा को मिलाकर कुल मत 616,949

2019 में उम्मीदवार

सुब्रत पाठक : भाजपा

संप्रग : कोई उम्मीदवार नहीं

डिंपल यादव : महागठबंधन

पीडीए : कोई उम्मीदवार नहीं

2014 में कानपुर

विजेता एम.एम. जोशी(भाजपा) 474,712

सलीम अहमद(बसपा) 53,218

सुरेंद्र मोहन अग्रवाल(सपा), 25,723

सपा और बसपा को मिलाकर कुल मत 789,41

2019 में उम्मीदवार :

सत्यदेव पचौरी : भाजपा

श्रीप्रकाश जयसवाल : संप्रग

राम कुमार : महागठबंधन

2014 में अकबरपुर

विजेता : देवेंद्र सिंह(भाजपा), 481,584

अनिल शुक्ला वारसी(बसपा) 202,587

लाल सिंह तोमर(सपा)147,002

सपा व बसपा को मिलाकर कुल मत 349,589

2019 में उम्मीदवार

देवेंद्र सिंह भोले : भाजपा

राजाराम पाल : संप्रग

निशा सचान : महागठबंधन

महेंद्र सिंह यादव : पीडीए

2014 में जालौन

विजेता : भानु प्रताप सिंह(भाजपा), 548,631

बृजलाल खाबरी(बसपा), 261,429

घनश्याम अनुरागी(सपा), 180,921

सपा व बसपा को मिलाकर कुल मत 442,350

2019 में उम्मीदवार :

भानु प्रताप सिंह वर्मा : भाजपा

बृजलाल खाबरी : संप्रग

पंकज सिंह : महागठबंधन

2014 में झांसी

विजेता : उमा भारती, 575,889

डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव(सपा) 385,422

अनुराधा शर्मा(बसपा): 213,792

सपा व बसपा को मिलाकर कुल मत 599,214

2019 में उम्मीदवार :

अनुराग शर्मा : भाजपा

शिव शरण सिंह : संप्रग

श्याम सुंदर सिंह यादव : महागठबंधन

जगत विक्रम सिंह राजपूत : पीडीए

2014 में हमीरपुर

कुंवर पुष्पेंद्र सिंह(भाजपा) : 543,884

बिशंभर प्रसाद निषाद(सपा), 187096

राकेश कुमार गोस्वामी(बसपा), 176,356

सपा व बसपा को मिलाकर कुल मत 363,452

2019 में उम्मीदवार :

पुष्पेंद्र सिंह चंदेल : भाजपा

प्रीतम लोधी : संप्रग

दिलीप कुमार सिंह : महागठबंधन

अरविंद कुमार प्रजापति : पीडीए