/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/27/70-EVM.jpg)
उत्तर प्रदेश: 3 चरणों में होगा निकाय चुनाव
उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोगन ने निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में तीन चरणों में 22, 26 और 29 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि 1 दिसंबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश कुमार अग्रवाल ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता 22 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक लागू रहेगी।
अग्रवाल ने कहा, 'निकाय चुनाव की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को, दूसरे चरण का 26 और तीसरे चरण का 29 नवंबर को होगा। पहले चरण में 24 जिलों में, दूसरे चरणों में 25 जिलों में और तीसरे चरण में 26 जिलों में मतदान होगा।'
प्रदेश में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 439 नगर पंचायतों के लिए चुनाव है।
राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 3.32 करोड़ है। जिनमें 53.5 प्रतिशत पुरुष और 46.5 प्रतिशत महिलाएं हैं। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के वैलेट पेपर से होंगे।
निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के बीच मुख्य रूप से मुकाबला है। आम आदमी पार्टी भी चुनाव में हाथ आजमाएगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से उत्साहित बीजेपी निकाय चुनाव में भी जीत को लेकर आश्वस्त है। वहीं समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी ने भी जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है।
Local body elections in Uttar Pradesh to be held in 3 phases- 22 Nov, 26 Nov and 29 Nov. Counting on December 1 pic.twitter.com/O1vFwCuPOd
— ANI UP (@ANINewsUP) October 27, 2017
पिछले दिनों बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा था कि 'बीजेपी जातीय संघर्ष करवा कर वोटबैंक की राजनीतिक चाल चल रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब जनता जाग गई है, आने वाले निकाय चुनाव में बसपा मजूबत होगी।'
और पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, उज्जैन के महाकाल का केवल RO के पानी से हो जलाभिषेक
HIGHLIGHTS
- तीन चरणों 22, 26 और 29 नवंबर को होगा उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव
- 1 दिसंबर को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू
- नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के वैलेट पेपर से होंगे
Source : News Nation Bureau