राहुल ने कहा, PM मोदी ने 'मेड इन रायबरेली' छीना, क्योंकि बदला लेना था

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनाव प्रचार किया।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
राहुल ने कहा, PM मोदी ने 'मेड इन रायबरेली' छीना, क्योंकि बदला लेना था

रायबरेली की रैली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। वहीं प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'पीएम ने कहा मुझे यूपी ने गोद लिया और मैं यूपी का विकास करूंगा। क्या यूपी को विकास के लिए किसी को गोद लेने की जरूरत है?'

Advertisment

राहुल ने कहा, 'मोदी जी ने कहा यूपी में बीजेपी की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा, यूपीए ने भी किया था, तब कांग्रेस की सरकार यूपी में थी क्या?

रायबरेली सोनिया गांधी की संसदीय सीट है। कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों में से एक प्रियंका के अब तक चुनावी जनसभाओं से नदारद रहने से कार्यकर्ता नाखुश थे, विशेष रूप से अमेठी और रायबरेली में जिसे गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। यहां प्रियंका ने पिछले चुनावों में भी प्रचार किया था।

लाइव अपडेट्स:-

यूपी का हर नौजवान नेता बन सकता है और यूपी का विकास कर सकता है: प्रियंका

उत्तर प्रदेश को किसी बाहरी नेता की जरूरत नहीं है: प्रियंका गांधी

पीएम ने कहा मुझे यूपी ने गोद लिया और मैं यूपी का विकास करूंगा। क्या यूपी को विकास के लिए किसी को गोद लेने की जरूरत है?: प्रियंका गांधी

हम पैसा आपको देंगे, केवल 50 परिवारों को नहीं: राहुल गांधी

नोटबंदी ने छोटे उद्योगपतियों को, दुकानदारों को, किसानों को जबरदस्त चोट दी है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी ने 'मेड इन रायबरेली' छीना, क्योंकि बदला लेना था

पीएम मोदी ने आपसे फूड पार्क छीन लिया, आपका रोजगार छीना, मेड इन रायबरेली छीना, क्योंकि बदला लेना था: राहुल गांधी

चुनाव आते ही मोदी जी को किसानों की याद आती है: राहुल गांधी

वाराणसी से किये वादे मोदी जी ने पूरे नहीं किये, भोजपुरी फिल्म सिटी बनाने का, गंगा सफाई का: राहुल गांधी

आप देश के प्रधानमंत्री हैं। किस तरह की सौदेबाजी कर रहे हैं आप?: राहुल

विधानसभा चुनाव 2017 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

मोदी जी जहां भी जाते हैं, रिश्ता जोड़ लेते हैं। बनारस गए तो कहा, मैं बनारस का बेटा हूं: राहुल गांधी 

राहुल ने कहा, मोदी जी ने कहा यूपी में बीजेपी की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा, यूपीए ने भी किया था, तब कांग्रेस की सरकार यूपी में थी क्या

रैली में मंच पर मौजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

रायबरेली में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का हुआ स्वागत

कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन के आसार धुंधले पड़ने के समय प्रियंका कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मुख्य वार्ताकार की भूमिका निभाने वालों में से एक थीं। पार्टी से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि प्रियंका का नाम हालांकि पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में है, लेकिन वह संभवत: खुद को अमेठी और रायबरेली तक ही सीमित रखेंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां 20 फरवरी को जनसभा को संबोधित करेंगी। सोनिया ने अभी तक खराब सेहत की वजह से चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखी थी।
रायबरेली में 23 फरवरी और अमेठी में 27 फरवरी को मतदान होंगे।

HIGHLIGHTS

  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रायबरेली में किया चुनाव प्रचार
  • राहुल ने कहा, पीएम मोदी ने 'मेड इन रायबरेली' छीना, क्योंकि बदला लेना था
  • रायबरेली प्रियंका की मां सोनिया गांधी की संसदीय सीट है

Source : News Nation Bureau

priyanka-gandhi Raebareli UP Election 2017 rahul gandhi
      
Advertisment