कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसे का सामने आया CCTV वीडियो, टक्कर के बाद शिवम को उठाकर लेकर भागे उसके बाउंसर

Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर में लेम्बोर्गिनी से बुलेट सवार को टक्कर मारने के मामले में नया मोड़ आया है. दरअसल, एक सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद शिवम मिश्रा का नाम भी केस में शामिल किया गया है.

Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर में लेम्बोर्गिनी से बुलेट सवार को टक्कर मारने के मामले में नया मोड़ आया है. दरअसल, एक सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद शिवम मिश्रा का नाम भी केस में शामिल किया गया है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Kanpur Lamborghini accident

कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसे का सामने आया CCTV वीडियो Photograph: (ANI)

Kanpur Lamborghini Accident: यूपी के कानपुर में रविवार को लेम्बोर्गिनी हादसे से पहले का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जिसमें लेम्बोर्गिनी आती दिखाई दे रही है. लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ही कार यू-टर्न लेकर दूसरे रास्ते से लौटती हुई दिखाई दे रही है. इसी दौरान ये हादसा हो गया. दरअसल, इस दौरान कार ने एक बुलेट को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बुलेट पर सवार तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हादसे के तुरंत बाद लेम्बोर्गिनी के आगे चल रही कार से करीब 4-5 बाउंसर नीचे उतरते हैं.

Advertisment

शिवम को उठाकर ले गए उसके बाउंसर

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लेम्बोर्गिनी कार आगे जा रही है और उसके पीछे एक और कार चल रही है. जिसमें शिवम मिश्रा का बाउंसर भी चल रहा था. जैसे सी लेम्बोर्गिनी बुलट को टक्कर मारती है सड़क पर अफरातफरी मच जाती है. इसी दौरान लेम्बोर्गिनी के आगे चल रही कार से शिवम के 4-5 बाउंसर उतरकर आते हैं. लेकिन तब तक वहां भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके चलते वीडियो में कुछ साफ नजर नहीं आया. हालांकि उसके कुछ देर बाद बाउंसर तेजी से कार की ओर भागते दिखते हैं और कार का दरवाजा बंद कर तेजी से भागते नजर आते हैं.

कानपुर के पॉश इलाके में हुई घटना

बता दें कि ये घटना रविवार को कानपुर के पॉश इलाके ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित रेव थ्री के पास हुई. सड़क पर लेम्बोर्गिनी से बुलेट को टक्कर मारने वाले शख्स की पहचान कारोबारी के पुत्र शिवम मिश्रा के रूप में हुई है. उसके पिता केके मिश्रा तंबाकू के बड़े कारोबारी है. उनका कानपुर के अलावा दिल्ली में भी कारोबार है.

मामले पर क्या बोले कानपुर पुलिस कमिश्नर?

कानपुर में हुए इस हादसे के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल का भी बयान सामने आया है. उन्होंने एफआईआर के बारे में पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, पहले जो FIR दर्ज की गई थी उसमें पीड़ित तौफीक को ड्राइवर का नाम नहीं पता था और उसे गाड़ी का नंबर पता था. उन्होंने कहा कि हमारी जांच में पता चला है कि ड्राइवर शिवम मिश्रा है.  कमिश्नर ने साफ किया कि एफआईआर में नाम  नहीं होने का मतलब ये था कि पीड़ित को पता नहीं था की गाड़ी कौन चला रहा है. लेकिन जांच में शिवम का नाम सामने आया है.

कमिश्नर ने बताया कि हादसे में सिर्फ तौफीक नाम का शख्स घायल हुआ है. उनके कहने पर ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है. एक मोटर बाइक क्षतिग्रस्त है. वहीं तौफीक की कोहनी और पैर में चोट लगी है. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, आरोपी शिवम के परिवार से संपर्क किया गया है. शिवम के पिता का कहना है कि वह अस्पताल में हैं. पूछताछ के लिए उनको नोटिस जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: कानपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से 27 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

Kanpur accident update Kanpur Accident
Advertisment