/newsnation/media/post_attachments/images/2021/08/23/e9dbgn7voau7w78-80.jpg)
Last Journey Of Former CM Kalyan Singh( Photo Credit : News Nation)
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का आज अलीगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा. जिसके बाद कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाएगा. इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम यात्रा में शामिल होंगे और उन्हें आखिरी विदाई देंगे. रविवार को कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से लखनऊ से अलीगढ़ ले जाया गया था. इससे पहले उनका पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में रखा गया था, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामभक्त कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की थी. पीएम मोदी व योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य नेताओं ने उनके लखनऊ स्थित निवास पर जाकर ही श्रद्धा सुमन अर्पित किए थे.
-
Aug 23, 2021 16:19 IST
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिह का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार को नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया गया. अंतिम संस्कार में भाजपा के राष्ट्रीय अयक्ष जेपी नडडा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यानाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे.
-
Aug 23, 2021 16:09 IST
पंचतत्व में विलीन हुए कल्याण सिंह, शाह-योगी-राजनाथ मौजूद
-
Aug 23, 2021 14:58 IST
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. इस दौरान शव-यात्रा के साथ और घाट के आस-पास भारी भीड़ देखने को मिल रही है.
-
Aug 23, 2021 14:48 IST
बुलंदशहर पहुंचा बाबूजी का पार्थिव शरीर
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर की यात्रा बुलंदशहर पहुंची.
-
Aug 23, 2021 14:40 IST
अंतिम यात्रा रथ के आगे दंडवत हुए भाजपा नेता
बाबूजी की अंतिम यात्रा के दौरान युवा भाजपा नेता विजय कुमार सिंह ने साधु आश्रम पर कल्याण सिंह के वीर रथ के सामने सड़क पर दंडवत होकर प्रणाम किया.
-
Aug 23, 2021 14:33 IST
पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए उमड़ा जलसैलाब
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सोमवार को बुलंदशहर के नरोरा घाट पर किया जाना है. कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए वहां भयंकर भीड़ देखने को मिल रही है.
-
Aug 23, 2021 14:28 IST
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल्याण सिंह एक आंदोलन थे
कल्याण सिंह के बारे में बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने अलीगढ़ में कहा कि कल्याण सिंह एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था और आंदोलन थे. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की कल्पना कल्याण सिंह के बिना अधूरी है.
-
Aug 23, 2021 13:06 IST
राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि
कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी अतरौली पहुंची. उन्होंने बाबूजी के नाम से लोकप्रिय बीजेपी कद्दावर नेता को श्रद्धांजलि दी. कुछ ही देर के अंतराल पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी पहुंच गए, उन्होंने भी यूपी के दो बार सीएम रहे कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी.
-
Aug 23, 2021 12:20 IST
कल्याण सिंह के बेटे को शाह ने दी सांत्वना
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लिपटकर रो पड़े कल्याण सिंह के बेटे. केंद्रीय गृहमंत्री ने गले लगाकर दी सांत्वना.
-
Aug 23, 2021 12:17 IST
शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि
अतरौली के एनेक्सी भवन में पहुंचकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
-
Aug 23, 2021 12:14 IST
स्टेडियम से एनेक्सी भवन पहुंचा पार्थिव शरीर
कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर स्टेडियम से होते हुई अतरौली के एनेक्सी भवन पहुंच चुका है. जहां पर आम लोग उनके पार्थिव शरीर का दर्शन कर सकेंगे. यहां उनका पार्थिव शरीर दो घंटे के लिए रखा गया है. बाबूजी पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी दिखाई दी.
-
Aug 23, 2021 11:51 IST
कल्याण सिंह एयरपोर्ट में बदल सकता है अलीगढ़ एयरपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक, अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर कल्याण सिंह के नाम पर रखा जा सकता है.
-
Aug 23, 2021 11:44 IST
तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और वीके सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेताओं ने बाबूजी कल्याण सिंह को अतरौली में अंतिम श्रद्धांजलि दी.
-
Aug 23, 2021 11:34 IST
अमित शाह ने अर्पित की श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाबूजी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीब तबके से उठकर बड़े नेता बने थे कल्याण सिंह.
Aligarh: Union Home Minister Amit Shah pays his last respects to former UP CM Kalyan Singh, in Atrauli. pic.twitter.com/YpF2f8Zz5R
— ANI UP (@ANINewsUP) August 23, 2021
-
Aug 23, 2021 11:11 IST
बाबूजी के अंतिम संस्कार की हो रही तैयारी
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में चन्दन की 21 किलो लकड़ी की व्यवस्था की गई है. साथ ही आम और पीपल की पांच कुंतल लकड़ी का भी इस्तेमाल किया जाएगा. उनके अंतिम संस्कार में 45 किलो घी, एक कुंतल सुगन्धित सामग्री और केसर का भी इस्तेमाल किया जाएगा. मेवा और मिष्ठान से तैयार की गई है अंतिम संस्कार की सामग्री. अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार की तैयारी को दिया जा रहा है अंतिम रूप. नरोरा के बसी घाट पर होगा बाबूजी कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार.
-
Aug 23, 2021 11:04 IST
सीएम योगी पहुंचे अलीगढ़
सीएम योगी कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ पहुंच चुके हैं. सीएम योगी कल्याण सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे.
-
Aug 23, 2021 10:58 IST
स्टेडियम में कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने आ रहे कई नेता
स्टेडियम में कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए लगातार लोग आ रहे हैं. सुबह से अब तक सूर्य प्रताप शाही, संतोष गंगवार, रामशंकर कठेरिया सहित कई विधायक और सांसद स्टेडियम में कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए आ चुके हैं.
-
Aug 23, 2021 10:53 IST
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी पहुंचेंगे अलीगढ़
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह भी कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ आएंगे.
-
Aug 23, 2021 10:45 IST
अयोध्या में बनेगा कल्याण सिंह मार्ग
कल्याण सिंह के नाम पर होगी अयोध्या में मंदिर तक जाने वाली सड़क. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने किया ऐलान. इसके साथ ही लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा.
-
Aug 23, 2021 08:41 IST
यूपी की अदालतों में नहीं होगा कोई काम
आज यानि सोमवार को यूपी की अदालतों में कोई काम नहीं होगा. इस दौरान हाईकोर्ट समेत तमाम अदालतें बंद रहेंगी. ये फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एमएन भंडारी ने लिया है. जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त के मुकदमे 25 अगस्त को सुने जाएंगे.
-
Aug 23, 2021 08:29 IST
पीएम मोदी व योगी ने लखनऊ स्थित निवास पर दी थी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी व योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य नेताओं ने उनके लखनऊ स्थित निवास पर जाकर ही श्रद्धा सुमन अर्पित किए थे.
-
Aug 23, 2021 08:28 IST
हवाई मार्ग से अलीगढ़ पहुंचाया गया था पार्थिव शरीर
रविवार को कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से लखनऊ से अलीगढ़ ले जाया गया था. इससे पहले उनका पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में रखा गया था
-
Aug 23, 2021 08:27 IST
गृहमंत्री अमित शाह आएंगे अलीगढ़
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम यात्रा में शामिल होंगे और उन्हें आखिरी विदाई देंगे.
-
Aug 23, 2021 08:24 IST
अलीगढ़ में अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का आज अलीगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा. जिसके बाद कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाएगा.