UP News: चाय की वजह से आमने-सामने हुए सगे भाई, छोटे ने कुल्हाड़ी से भाई का काट दिया गला, फिर किया ऐसा काम

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई का मर्डर कर दिया. उसने कुल्हाड़ी से अपने भाई का गला काट दिया और शव को घर के आंगने में ही छिपा दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई का मर्डर कर दिया. उसने कुल्हाड़ी से अपने भाई का गला काट दिया और शव को घर के आंगने में ही छिपा दिया.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
police File

File Photo: (AI)

उत्तर प्रदेश से रिश्तों को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक छोटे भाई ने मामूली सी बात पर अपने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. राज छिपाने के लिए उसने घर के अंदर ही उसकी कब्र खोद दी. घटना उत्तर प्रदेश के झांसी की है. 

Advertisment

अब जानें क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहारीपुरा मोहल्ले में 10 फरवरी को छोटे भाई मुसारिब बेग को चाय पीनी थी. उसने इस वजह से अपने बड़े भाई तारिक बेग के कमरे का दरवाजा खटखटाया. भाई की नींद खराब हो गई, जिस वजह से दोनों के बीच बहसबाजी हो गई. छोटा भाई इस वजह से इतना गुस्सा हो गया कि मुसारिब ने कुल्हाड़ी ली और तारिक का सिर काटकर करके उसे मौत के घाट उतार दिया.  

लाश के कूलर रखकर सोता रहा कातिल

भाई की हत्या को छिपाने के लिए मुसारिब ने इसके बाद घर के आंगन में ही छह फीट का एक गड्ढा खोदा और भाई की लाश को दफना दिया. किसी को गलती से भी शक न हो, जिस वजह से उसने गड्ढा भरकर उसके ऊपर ईंटे बिछा दी और उस पर कूलर रख दिया. इसके बाद वह थाने गया और मासूमियत के साथ उसने तारिक के गुम होेने की रिपोेर्ट करवा दी. मुसारिब इसके बाद आम दिन की तरह नौकरी करता रहा और उसी घर में रहने लगा, जहां भाई की लाश दफन थी. 

कैसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पूरे शहर में तारिक को ढूंढ रही थी. इसी बीच तारिक के मामा मोहम्मद सलीम को मुसारिब पर शक हुआ. उन्होंने पुलिस से इस बारे में बात की. इसके बाद पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर मुसारिब को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की. पुलिस के आगे मुसारिब के हौंसले पस्त हो गए और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आंगन खुदवाया और शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

आरोपी को अब भाई की हत्या का दुख

मुसारिब अब पुलिस की हिरासत में है. उसने कहा कि भाई की याद और इस राज का बोझ उसको जीने नहीं दे रहा है. हत्या के वक्त उसकी पत्नी घर पर नहीं थी. तारिक-मुसारिब की मां भी अपने मायके गई हुई थी. एक पल के गुस्से ने पूरे परिवार को बर्बाद करके रख दिया. 

UP News
Advertisment