71 यात्रियों को दिल्ली ले जा रहे जेट एयरवेज के विमान ने लखनऊ एयरपोर्ट पर की इमरजेंसी लैंडिग, हादसा टला
71 यात्री सवार जेट एयरवेज के विमान को तकनीकी खराबी के चलते रविवार को इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर 71 यात्री सवार जेट एयरवेज के विमान को तकनीकी खराबी के चलते रविवार को इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी।
एयरपोर्ट के डायरेक्टर ए के शर्मा ने बताया, ' 71 यात्रियों को लखनऊ से दिल्ली ले जा रहे जेट एयरवेज के विमान 9W663 को टेक ऑफ के तुंरत बाद ही इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी। विमान के लैंडिग गियर में कुछ समस्या थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं। '
जानकारी के मुताबिक अमौसी से शाम 6.26 बजे रवाना हुए इस विमान को दिल्ली पहुंचने पर लैंडिग गियर में दिक्कत होने के कारण वापस लखनऊ के लिए डायवर्ट होना पड़ा। शाम 6.47 बजे विमान को सकुशल रनवे पर लैंड करवाया गया।
शर्मा ने बताया कि फ्लाइट देर शाम 26 यात्रियों को लेकर दोबारा दिल्ली के लिए रवाना हुई।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर खड़े ट्रक से टकराया जेट एयरवेज का विमान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग