उत्तर प्रदेश : बरसाना की गलियों में खेली गयी लठमार होली

इन अनूठी होली को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बरसाने में आए हुए थे.

इन अनूठी होली को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बरसाने में आए हुए थे.

author-image
yogesh bhadauriya
एडिट
New Update
उत्तर प्रदेश : बरसाना की गलियों में खेली गयी लठमार होली

बरसाना में शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली गई

ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थल बरसाना में शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली गयी जिसमें महिलाओं ने पुरूषों पर लाठियां बरसायी और पुरूषों ने हंसते हुए ढाल से अपना बचाव किया. इन अनूठी होली को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बरसाने में आए हुए थे.

Advertisment

बरसाना की हुरियारिनों (लाठी चलाने वाली महिलाएं) से होली खेलने नन्दगांव से आए हुरियारों (ढाल लेकर होली खेलने वाले पुरूष) पर लाठियां बरयायीं. यह पुरानी परम्परा है जिसे हर वर्ष फाल्गुन मास की नवमीं के दिन मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें- भक्ति और प्रेम के रंग के साथ शुरू हुआ होली का त्योहार, मथुरा में गुलाल और राधे-राधे के जयकारों से गूंजा माहौल

शनिवार को एक बार फिर कुछ इसी प्रकार की होली होगी, लेकिन उसका स्थान बरसाना के बजाय नन्दगांव होगा. नन्दगांव में होली खेलने बरसाना के हुरियारे जायेंगे और हुरियारिनें स्थानीय महिलाएं होंगी.

लठामार होली के मौके पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी बरसाना में मौजूद थे.

Source : PTI

Barsana Holi vrindavan mathura Radha Rani Holi 2019 sri bankebihari mandir Shri ji temple shri ji mandir radhey krishna nand gaon holi
      
Advertisment