logo-image

गोरखपुर: होटल-रेस्टोरेंट में इंडियन और चाइनीज फ़ूड भी तिरंगे के रंग में रंगे हुई आ रहे नजर 

देश में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हर तरफ तिरंगे की धूम है। सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। इस अभियान में हर कोई अपने स्तर से भागीदारी देने की कोशिश कर रहा है।

Updated on: 09 Aug 2022, 12:44 PM

नई दिल्ली:

देश में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हर तरफ तिरंगे की धूम है। सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। इस अभियान में हर कोई अपने स्तर से भागीदारी देने की कोशिश कर रहा है। गोरखपुर में कई होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने अब अपने मीनू कार्ड में भी बदलाव करते हुए खाने पीने की चीजों को तिरंगे के रंग में रंग कर लोगों को परोसना शुरू कर दिया है। गोरखपुर में तिरंगे के रंग में रंगे हुए चीजें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। चाहे कोल्ड ड्रिंक हो या फिर चाउमीन पास्ता, फ्राइड राइस हो या फिर खाने पीने के दूसरे सामान सभी इस समय केसरिया सफेद और हरे रंग में रंग कर जब लोगों के टेबल पर पहुंच रहे हैं तो लोग तिरंगे के रंग में रंगे चीजों को देखकर काफी खुश हो रहे हैं। 

इस अभियान को गोरखपुर में सबसे पहले शुरू करने वाले रेस्टोरेंट संचालक नीतीश और पुनीत का कहना है कि जिस तरह से लोगों में इस बार राष्ट्रीय ध्वज को लेकर उत्साह है उसे देखते हुए उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में कई बदलाव किए हैं। रेस्टोरेंट को जहां तिरंगे झंडे से सजाया जा रहा है वही मीनू में भी बदलाव करते हुए पूरे अगस्त महीने में लोगों को तिरंगे के रंग में रंगे हुए खाद्य सामग्री परोसी जाएगी। खाने पीने की चीजों को जिस रंग से रंगा जा रहा है वह पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें मानकों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अमृत महोत्सव को देखते हुए खाने-पीने के सामानों में 30 से 50 फ़ीसदी छूट भी दी जा रही है। वही इन खाद्य पदार्थों को ऑर्डर करने वाले लोग भी जब अपने खाने की मेज पर तिरंगे के रंग में रंगे हुए नाश्ते और खाने की चीजों को देख रहे हैं तो वह भी काफी खुश हो रहे हैं। हर रोज जैसे-जैसे इनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है वैसे वैसे दूसरे रेस्टोरेंट्स भी इसे अपनाना शुरू कर दिए हैं। रेस्टोरेंट्स संचालकों का कहना है कि आजादी के अमृत महोत्सव में वह अपने मीनू कार्ड में बदलाव कर राष्ट्र भक्ति की भावना से जुड़ने और लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसके अलावा गोरखपुर के कई मिठाई की दुकानों पर भी इस समय छेने और बर्फी के बनी हुए मिठाइयां तिरंगे के रंग में रंग कर जब लोगों के पास पहुंच रही हैं तो लोग इन मिठाइयों को भी काफी पसंद कर रहे हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर मिठाइयों की डिमांड काफी अधिक होती है ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर इनकी डिमांड को देखते हुए रेस्टोरेंट्स संचालकों ने अपनी विशेष तैयारी की है और इन खास मिठाइयों को आम लोगों तक पहुंचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।