यूपी के बागपत में गैंगरेप का विरोध करने पर लड़की का कान काटा
देश के अलग-अलग हिस्से से महिलाओं के साथ दुर्वव्यवहार की रही है। ताजा घटना उत्तरप्रदेश का है। इस घटना में रेप का विरोध करने पर एक लड़की का कान काट लेने का मामला सामने आया है।
नई दिल्ली:
देश के अलग-अलग हिस्से से महिलाओं के साथ दुर्वव्यवहार की रही है। ताजा घटना उत्तरप्रदेश का है। इस घटना में रेप का विरोध करने पर एक लड़की का कान काट लेने का मामला सामने आया है।
घटना यूपी के बागपत की है। 4 जनवरी को चार लोग एक लड़की के घर में घुसे और वहां पर उसके साथ गैंगरेप करने की कोशिश की। जब लड़की ने अपना बचाव किया तो उन्होंने उसके कान काट दिया।
मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के बागपत सांसद सत्यपाल सिंह ने एएनआई से कहा कि रेप की कोई कोशिश नहीं की गई और इस शिकायत में कोई सच्चाई नहीं है।
सांसद सिंह ने कहा, 'मैंने खुद एसपी से इस मामले में बात की है। उन्होंने मुझे बताया कि घटना 31 दिसंबर की सुबह की है। यह घटना दो पड़ोसियों के बीच की है। अगर कई दिनों के बाद शिकायत दर्ज कराई जाती है तो मुझे लगता है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।'
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!