New Update
बीती रात गाजियाबाद के एक परिवार के लिए काल बनकर आयी। गाजियाबाद के लोनी इलाके में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत और 5 अन्य लोग घायल हो गये।
Advertisment
गाजियाबाद के लोनी इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। गाजियाबाद के लोनी इलाके स्थित एक घर की छत गिर गई। जिसके कारण नीचे सो रहे परिवार के सदस्यों में 5 लोगों की मौत हो गई। साथ 5 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
Ghaziabad: 5 dead and 5 injured after a house in Loni area collapsed late last night. pic.twitter.com/P9xYMwkyBF
— ANI UP (@ANINewsUP) January 10, 2017
मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बचाव कार्य शुरु कर दिया। लेकिन अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।