अमेठी में संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने गायत्री प्रजापति और अमिता सिंह को हराकर मैदान में मारी बाजी

अमेठी में भाजपा सपा और कांग्रेस की टक्कर के बीच राजा संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने अमेठी से करीबी जीत दर्ज की। उनका सामना उनकी सौतन अमिता (कांग्रेस) और गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति (सपा) से था। गरिमा ने इन दोनों को धूल चटाते हुए अमेठी में कमल का फूल खिलाया।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
अमेठी में संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने गायत्री प्रजापति और अमिता सिंह को हराकर मैदान में मारी बाजी

अमेठी में भाजपा सपा और कांग्रेस की टक्कर के बीच राजा संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने अमेठी से करीबी जीत दर्ज की। उनका सामना उनकी सौतन अमिता (कांग्रेस) और गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति (सपा) से था। गरिमा ने इन दोनों को धूल चटाते हुए अमेठी में कमल का फूल खिलाया।

Advertisment

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गरिमा सिंह ने अमेठी सदर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार गायत्री प्रजापति को 4,971 मतों से हरा दिया। कांग्रेस की अमिता सिंह चौथे स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें- Live विधानसभा चुनाव परिणाम 2017:यूपी में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दी पीएम मोदी को बधाई

वैसे तो अमेठी गांधी परिवार का परंपरागत सियासी गढ़ होने के नाते हमेशा चर्चा में रहता है और हर चुनाव में देश-दुनिया की निगाहें इस सीट पर लगी रहती है लेकिन इस बार राजघराने की दोनों रानियों के आमने-सामने होने से यह सीट और भी अहम हो गई है।

साथ ही साथ सपा सरकार में मंत्री का पद संभाल रहे गायत्री प्रजापति का नाम सुर्खियां में रहा। गायत्री यूपी की अमेठी विधानसभा सीट से सपा उम्‍मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे। गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का आरोप लगा। अपनी विधानसभा सीट में वोटिंग के बाद से ही गायत्री प्रजापति फरार चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग का ईवीएम में गड़बड़ी से किया इनकार, मायावती ने लगाया था आरोप

यूपी में पूरे चुनाव के दौरान गायत्री प्रजापति का मामला चर्चा में रहा और विपक्षी पार्टियों, खासकर बीजेपी ने इस पर सत्‍तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। शुरुआत के राउंड में गायत्री बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन यह सिलसिला ज्‍यादा देर नहीं चला और जल्‍द ही वे बीजेपी के गरिमा सिंह से पिछड़ते गए।

वहीं डॉ संजय सिंह की दूसरी पत्नी और कांग्रेस की उम्मीदवार अमिता सिंह यहां से बसपा प्रत्‍याशी के बाद चौथे स्‍थान पर रहीं। तीसरे नंबर पर बसपा के उम्मीदवार रामजी रहे।

यह भी पढ़ें- अमेठी में राहुल की विरासत, अयोध्या में राम की सियासत दांव पर

Source : News Nation Bureau

Amethi Amita Singh up assembly election result 2017 garima singh gaytri prajapati
      
Advertisment