जेवर एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू होने में होगी देरी, एयरोड्रम लाइसेंस को लेकर पेंच फंसा, उद्घाटन अटका

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन तिथि अभी तय नहीं हुई है. इसमें देरी की वजह एयरोड्रम लाइसेंस है, जो अभी तक नहीं मिल पाया है.

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन तिथि अभी तय नहीं हुई है. इसमें देरी की वजह एयरोड्रम लाइसेंस है, जो अभी तक नहीं मिल पाया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
jewar airport

jewar airport Photograph: (गूगल)

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट की उद्घाटन तिथि अभी तय नहीं हो पाई है.एयरोड्रम लाइसेंस न मिलने को लेकर उद्घाटन अटका हुआ है. डीजीसीए की मंजूरी के बिना यहां पर उड़ानों के आरंभ होने में अभी समय लग सकता है. निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा हो चुका है. इसके बाद भी अभी तक कोई तारीख तय नहीं हो पाई है. लोगों को उड़ान के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. 

Advertisment

डीजीसीए की हरी झंडी का इंतजार करना होगा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर अभी उड़ानों के शुरू होने में समय लग सकता है. इस मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत में तकनीकी ब्रेक लगा है. जनता को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. डीजीसीए की हरी झंडी का इंतजार करना होगा. 

किसी तरह की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर लोगों में उत्सुक्ता है. एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मिलने वाला सबसे अहम एयरोड्रम लाइसेंस अभी जारी नहीं किया गया है. इसकी वजह से उद्घाटन की तिथि तय नहीं की गई है. NIAL के चेयरमैन राकेश  कुमार सिंह के अनुसार, एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद ही उद्घाटन की किसी तरह की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है. 

उद्घाटन को लेकर अटकले तेज 

एयरपोर्ट को लेकर युद्धस्तर पर काम हो रहा है. रनवे को लेकर करीब-करीब काम पूरा हो चुका है. एयरपोर्ट पर टर्मिनल का अंतिम काम रनवे मार्किंग इंटीरियर फिनिशिंग के साथ सुरक्षा परीक्षण भी है. सभी काम तेजी के साथ चल रहे हैं. अधिकारियों  का दावा है कि फिनिशिंग का काम करीब-करीब पूरा होने \\वाला है. उद्घाटन पूरी तरह से DGCA की मंजूरी पर तय होगा. 

अब ऐसे में बिना लाइसेंस मिले उड़ानों को शुरू नहीं किया जा सकता है. यमुना प्राधिकरण के सीईओ और NIAL के चेयरमैन राकेश कुमार सिंह के अनुसार, अभी उद्घाटन की तारीख को तय नहीं किया गया है. इस सीधा मतलब है कि उद्घाटन को लेकर चल रही अटकलें अनुमानित तिथि, सोशल मीडिया चर्चाएं मात्र कयास हैं. 

5 दिसंबर तक लाइसेंस जारी होगा 

सीएम योगी गुरुवार को खुद जेवर एयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग का जायजा लिया. यहां पर सुरक्षा और  कनेक्टिविटी की समीक्षा की. इसके साथ ही अधिकारियों के संग बैठक करके टाइमलाइन पर सख्त निर्देश दिए. इसके बाद  5 दिसंबर तक लाइसेंस जारी करने को कहा. इस लिहाज से इस माह के दूसरे और तीसरे सप्ताह में उद्घाटन की तारीख हो सकती है. 

UP News Jewar Airport Jewar airport construction
Advertisment