/newsnation/media/media_files/2026/02/10/mathura-family-suicide-2026-02-10-12-39-07.jpg)
मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी Photograph: (Social Media)
Mathura Family Suicide: मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने खुदकुशी कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. ये मामला मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है. जहां पति-पत्नी और 3 बच्चों ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. पूरे परिवार के आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. सभी शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
दूध में जहर मिलाकर दी परिवार ने जान
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पूरे परिवार ने सोमवार रात दूध में जहर मिलाकर पी लिया. घटना के बारे में उस वक्त पता चला जब परिवार के लोग मंगलवार सुबह देर तक नहीं उठे और ना ही घर से किसी प्रकार की आवाज सुनाई दी. इसके बाद पड़ोसियों ने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी. पुलिस का कहना है कि मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं. इसके साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी की मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा.
Mathura, Uttar Pradesh: Panic gripped Khapparpur village under the Mahavan police station area after the bodies of a husband, wife, and their three minor children were found inside their home on Tuesday morning.
— IANS (@ians_india) February 10, 2026
SSP Shlok Kumar says, "Questioning of family members and villagers… pic.twitter.com/H11hafhthW
कमरे की दीवार पर लिखी ये बात
मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि, "आज सुबह 5 लोगों ने कमरे के अंदर आत्महत्या कर ली है. मरने वालों में पति मनीष, पत्नी सीमा और एक बेटा, दो बेटी समेत तीन बच्चे शामिल हैं. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है जिसने साक्ष्य एकत्रित किए हैं." उन्होंने बताया कि परिवार ने जिस कमरे में खुदकुशी की उसकी दीवार पर लिखा हुआ था कि हम खुद अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं. इसके साथ ही मृतक ने एक वीडियो भी बनाया था. एसएसपी ने कहा कि सभी साक्ष्यों को इकट्ठा कर लिया गया है. जांच में जो भी बात सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: बिहार: फांसी के फंदे पर लटके मिले परिवार के 5 सदस्यों के शव, सामूहिक आत्महत्या का अंदेशा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us