logo-image

व्यापार प्रकोष्ठ के विस्तार से मिलेगी संगठन को मजबूती : छवि यादव

आम आदमी पार्टी के सभी प्रकोष्ठ में नियुक्तियां कर संगठन विस्तार किया जा रहा है. इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी व आप सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर छवि यादव ने व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नए

Updated on: 31 Aug 2022, 09:59 PM

highlights

  • आम आदमी पार्टी ने किया संगठन विस्तार,  मधुर सेठ बने महासचिव 
  • अन्य कई पदों पर किया संगठन का विस्तार 

नई दिल्ली :

आम आदमी पार्टी के सभी प्रकोष्ठ में नियुक्तियां कर संगठन विस्तार किया जा रहा है. इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी व आप सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर छवि यादव ने व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नए साथियों को शामिल किया है. डॉक्टर छवि यादव ने संजय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ का विस्तार करने से संगठन को मजबूती मिलेगी और व्यापार संबंधी सभी मुद्दों पर निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम निकल सकेंगे. यादव ने कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी ज्यादा मेहनत से मैदान में उतरेगी. ताकि पार्टी उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर विकास कर सके.

यह भी पढ़ें : अब इन कर्मचारियों की आई मौज, बोनस के रूप में मिलेंगे 4,000 रुपए

नव चयनित सदस्यों का ब्यौरा देते हुए डॉक्टर छवि यादव ने बताया कि मधुर सेठ को प्रदेश महासचिव, एस के जायसवाल को कोषाध्यक्ष, शारदेन्दु शर्मा को कोऑर्डिनेटर, अब्दुल सुलेमान को उपाध्यक्ष, विजय पाठक को उपाध्यक्ष, वैभव पटेल को उपाध्यक्ष, डॉक्टर राम लखन चौरसिया को उपाध्यक्ष, मुकेश सोनी को उपाध्यक्ष, आशीष गुप्ता को उपाध्यक्ष, अफजल अहमद उपाध्यक्ष, अक्षत जायसवाल उपाध्यक्ष, कृष्णा पटेल उपाध्यक्ष, डॉक्टर विजय पाल को प्रदेश सचिव, समीना बी को सचिव, संजय सिंह को सचिव, भरत यादव को सचिव, हिचनारायण तिवारी को सचिव, विनोद नागर को सचिव बनाया.

इसके अलावा  जितेंद्र वर्मा को सचिव, इसराइल घोसी को सचिव, मनोज कुमार को सचिव, अंसारी को सचिव, संजू मित्तल को सचिव, राकेश गोयल को सचिव, राजेंद्र जैन को कार्यकारिणी सदस्य, संदीप द्विवेदी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. चयन प्रक्रिया पूरी होने पर डॉक्टर छवि यादव ने सभी नव चयनित सदस्यों से कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों तथा अनुशासन का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ उसका विस्तार करना आप सब की जिम्मेदारी है. सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया .