/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/18/76-shoot.jpg)
उत्तर प्रदेश में नई सरकार के आने के बाद भी अपराधियों के हौसले कम नहीं हुए हैं। अब भी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस की शरण में पहुंची एक महिला की पुलिस स्टेशन के भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।
खबरों की माने तो इस महिला के परिवार का कथित रूप से ज़मीन-जायदाद को लेकर किसी अन्य परिवार से झगड़ा हो रहा था। जिस परिवार से झगड़ा हुआ था उसका सदस्य मैनपुरी पुलिस स्टेशन आया और उसे गोली मार दी।
गोली चलाने वाला व्यक्ति गोली चलाने के बाद भागने गा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया गया। उसके अलावा इस मामले में पुलिस ने कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें: शराब कारोबारी विजय माल्या लंदन में हुए गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को जमीन विवाद में शामिल दो परिवारों के बीच सड़क पर झगड़ा हो गया। महिला झगड़े से खुद को बचाने के लिए खातिर पुलिस स्टेशन में घुस गई क्योंकि दूसरे गुट का एक शख्स उसके पीछे पिस्तौल लेकर आ रहा था। उसने महिला को गोली मार दी मैनपुरी समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का इलाका माना जाता है।
और पढ़ें: GL Vs RCB: IPL 10 में आज गुजरात लायंस की टीम से भिड़ेगी विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us