
प्रियंका गांधी (फोटो स्त्रोत: ANI)
यूपी मे प्रियंका गांधी के प्रचार की कमान संभालने की खबर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी लेकर आई है। गांधी-नेहरू परिवार के पैतृक शहर इलाहाबाद में प्रियंका को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी को नया नारा दिया।
पार्टी का नया नारा है, 'हर हर डंका , घर घर डंका, बहन प्रियंका, बहन प्रियंका'। वहीं, अपनी खुशी को ज़ाहिर करने के लिए कांग्रेसियों ने आनंद भवन के सामने पटाखे फोड़े और अतिशबाज़ी की।
पार्टी की तरफ से राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी के पोस्टर जारी किए गए। इन पोस्टर में राहुल को 'अर्जुन', प्रियंका को 'दुर्गा' और सोनिया गांधी को 'भारत माता' के रूप में दिखाया गया है।
राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी आज इलाहाबाद जाएंगे, जहां उनकी मौजूदगी में यह नारा सार्वजनिक होगा। वहीं, स्वराज भवन के बाहर सोनिया-प्रियंका के पोस्टर लगे हुए हैं, जिनमें इंदिरा गांधी की फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन का ज़िक्र किया गया है।
Allahabad-Posters&security outside Swaraj Bhavan for Sonia&Priyanka Gandhi's visit to inaugurate photo exhibition on former PM Indira Gandhi pic.twitter.com/TcKsd98XEa
— ANI UP (@ANINewsUP) November 21, 2016