/newsnation/media/media_files/2026/02/17/congress-protest-in-lucknow-2026-02-17-12-23-36.jpg)
लखनऊ में विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन Photograph: (ANI)
Congress Protest: मनरेगा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस आज लखनऊ में विरोध प्रदर्शन कर रही है. जिसे देखते हुए राज्य में कांग्रेस के कई नेताओं को हाउस अरसेस्ट किया गया है. इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस का आज विधानसभा का घेराव करने का प्लान था. जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैसे ही कूच किया वैसे ही पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया.
उसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई. इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. बता दें कि कांग्रेस कार्यर्ताओं मंगलवार सुबह 11 बजे विधानसभा का घेराव करने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया.
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Congress party lays siege to the assembly in protest against the state government. pic.twitter.com/9jxlvP14bv
— ANI (@ANI) February 17, 2026
लखनऊ पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस के इस प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, नेता विधानमंडल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत कई सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इसके साथ ही पूरे राज्य से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भी लखनऊ पहुंचे. मंगलवार सुबह विधानसभा की ओर जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी भिड़ंत हो गई. इस दौरान अजय राय समेत कांग्रेस के कई नेता बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए. पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज भी किया.
#WATCH | Lucknow: Congress leader Aradhna Mishra Mona says, "We are the voice of MGNREGA, the voice of the poor, farmers, labourers... Today, we are going to 'gherao' the assembly. Whether the police is deployed or the administration is deployed, the Congress worker is not one to… https://t.co/4RxbF1A4ldpic.twitter.com/5MU92tyjwT
— ANI (@ANI) February 17, 2026
इस दौरान कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि, "हम मनरेगा की आवाज हैं, गरीबों, किसानों, मजदूरों की आवाज हैं. आज हम विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं. चाहे पुलिस तैनात हो या प्रशासन, कांग्रेस कार्यकर्ता दबने वालों में से नहीं है. जब सरकार के पास कोई जवाब नहीं होता, तो पुलिस आगे आती है."
कांग्रेस का राज्य सरकार पर आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार लगातार अपराध बढ़ रहे हैं. यही नहीं कांग्रेस का कहना है कि सरकार जाति और धर्म के आधार पर दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को निशाना बना रही है और अपराधियों को संरक्षण दे रही है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us