कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्टर को लेकर विवादो में घिर गई हैं।
दशहरे के एक दिन पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर डाला जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अमित शाह को रावण के रूप में दिखाया गया साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को तीरकमान लिए हुए राम के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में सर्जिकल ऑपरेशन का भी जिक्र करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है।
ये पोस्टर कांग्रेस के नेता हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे ने लगवाए हैं। इससे पहले भी इन नेताओं ने प्रियंका गांधी को दुर्गा का अवतार बताया है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पहले ही सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर विवादित बयान दिया था और प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला बोला था। अब इलाहाबाद में इस पोस्टर नें फिर विवाद खड़ा कर दिया है।
Source : News Nation Bureau