प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है कांग्रेस, जानिए क्या होगा फैसला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

author-image
Dalchand Kumar
New Update
प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है कांग्रेस, जानिए क्या होगा फैसला

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. यह जानकारी कांग्रेस सूत्रों से मिली है. कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से महज एक सीट ही जीतने में कामयाब हो सकी थी. पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी को 2022 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी बनाया जा सकता है. प्रियंका अभी पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों की प्रभारी हैं.

Advertisment

यह भी पढ़ेंः UP में अभी भी पुरानी दरों से वसूला जा रहा है वाहन चालकों से जुर्माना, जानिए क्यों

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी की नियुक्ति के फैसले की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी. इस साल की शुरुआत में पार्टी के नेताओं ने मांग की थी कि प्रियंका गांधी को राज्य में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए, जहां वह 1989 से सत्ता से बाहर है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने मतदाताओं का धन्यवाद देने के लिए 13 जून को रायबरेली की यात्रा की थी. इसी दौरान प्रियंका को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग की गई थी.

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की परंपरागत सीट अमेठी को गवां दिया था. यहां उन्हें केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता स्मृति इरानी से शिकस्त झेलनी पड़ी. इसके बाद प्रियंका गांधी ने पार्टी नेताओं से फीडबैक लेने और संगठन को मजबूत करने के लिए कई बैठकें कीं. कांग्रेस ने राज्य में पार्टी की सभी जिला और ब्लॉक समितियों को भी भंग करते हुए तीन सदस्यीय अनुशासनात्मक समिति बनाई.

यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, घरेलू दरों में 8 से 12 फीसदी की बढ़ोतरी

प्रियंका गांधी पिछले तीन महीनों से अपने भाई राहुल गांधी के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से फीडबैक ले रही हैं. प्रियंका गांधी ने इस साल की शुरुआत में जनवरी में राजनीति में प्रवेश किया था. उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के 41 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया था. इनमें से 36 संसदीय क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार करने के बावजूद वह पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में कामयाब नहीं हो पाई थीं.

यह वीडियो देखेंः 

priyanka-gandhi Uttar Pradesh congress rahul gandhi
Advertisment