सिंगापुर दौरे पर CM योगी : 6,650 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर तीन अहम समझौते, 20 हजार से ज्यादा रोजगार का होगा सृजन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे पर अपनी छाप छोड़ी, दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ी सफलता मिली.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे पर अपनी छाप छोड़ी, दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ी सफलता मिली.

author-image
Mohit Saxena
New Update
yogi

yogi

भगवा पहनकर सीएम योगी आदित्यनाथ विदेशों में सनातन संस्कृति की अलख जगा जा रहे हैं. पहली बार विदेश दौरे पर भगवा वस्त्र पहनकर जाने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे पर अपनी छाप छोड़ी. उनके दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ी सफलता मिली.  

Advertisment

20 हजार से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा

यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप ने उत्तर प्रदेश में कुल 6,650 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर तीन अहम समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर  हस्ताक्षर किए. ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश होगा. इन तीनों परियोजनाओं में 20 हजार से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा. सीएम ने निवेशकों को यूपी की नीतिगत स्थिरता, बेहतर कनेक्टिविटी से अवगत कराया.

लखनऊ आने निमंत्रण दिया

उन्होंने समूह को डेटा सेंटर स्थापित करने को लेकर लखनऊ आने निमंत्रण दिया. सीएम ने कहा कि यूपी सरकार निवेशकों को हर स्तर पर सहयोग को लेकर प्रतिबद्ध है. सिंगापुर दौरे के पहले दिन तीन एमओयू प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले हैं. शहरी विकास को नई दिशा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन तय करने की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है. 

UP News CM Yogi
Advertisment