logo-image

कल होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, UP में 3 दिन का राजकीय शोक

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राममंदिर आंदोलन के पोस्टर ब्याव रहे कल्याण सिंह का शनिवार को संजय गांधी स्नात्कोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) में निधन हो गया

Updated on: 22 Aug 2021, 01:28 AM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राममंदिर आंदोलन के पोस्टर ब्याव रहे कल्याण सिंह ( UP CM and former Rajasthan Governor Kalyan Singh ) का शनिवार को संजय गांधी स्नात्कोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) में निधन हो गया. पीजीआई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया. उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था. लंबी बीमारी के बाद उनके सभी अंग धीरे-धीरे फेल होने के कारण उन्होंने आज अंतिम सांस ली.

यह खबर भी पढ़ें- कल्याण सिंह के निधन से दुखी PM मोदी, बेटे राजवीर को फोन कर कही यह बात

वहीं, राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया किया गया है. उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त की शाम नरोरा में गंगा तट पर किया जाएगा. 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का पार्टी के साथ ही भारतीय राजनीति में कद काफी विशाल था. अयोध्या के विवादित ढांचा के विंध्वस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे. कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम तेजपाल लोधी और माता का नाम सीता देवी था. कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अतरौली के विधानसभा के सदस्य थे. वह बुलंदशहर तथा एटा से लोकसभा सदस्य भी रहने के साथ राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे. राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करने के बाद कल्याण सिंह ने लखनऊ में आकर एक बार फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी.

यह खबर भी पढ़ें- यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन, दौड़ी शोक की लहर

कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी, 1932 को तेजपाल सिंह लोधी और सीता देवी के घर हुआ था. इनका जन्म आजादी से पहले उस समय के अलीगढ़ के मधोलि नामक छोटे से गाँव मे हुआ था जो अब आजादी के बाद उत्तर प्रदेश मे पड़ता है. इनकी पत्नी का नाम रामवति देवी है. कल्याण सिंह के एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम राजवीर सिंह और बेटी का नाम प्रभा वर्मा है.