ब्रह्मोस के साथ CM योगी की तस्वीर के क्या मायने, नई कवर इमेज में दिखी सफलता की झलक

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारी भरकम बजट पेश किया. इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया के कवर पेज को बदल दिया है.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारी भरकम बजट पेश किया. इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया के कवर पेज को बदल दिया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
brahmos

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारी-भरकम बजट पेश करने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कवर फोटो को बदल दिया है. इस नई इमेज में सीएम ब्रह्मोस मिसाइल के साथ सिखाई दे रहे हैं. सीएम ने एक्स और फेसबुक हैंडल दोनों पर ही नई कवर इमेज को लगाया है. डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण के बाद अब लखनऊ में ब्रह्मोस का निर्माण हो रहा है. यह तस्वीर उसी की सफलता को दर्शाता है. तस्वीर से साफ है कि सीएम योगी यूपी के विकास और क्षमता को दर्शाने का प्रयास कर रहे हैं. यह उनके शासनकाल की बड़ी सफलता है. माना जा रहा है कि सीएम योगी न केवल उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्र​गति, बल्कि सुरक्षा और रक्षा  क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है. 

Advertisment

छवि को काफी मजबूत किया 

विशेषज्ञों का कहना है कि बजट में महिलाओं किसानों और बुनियादी ढांचे पर जोर देने की बाद, इस कवर इमेज के माध्यम से अपनी छवि को काफी मजबूत किया है. राज्य अत्याधुनिक हथियारों का निर्माण केंद्र बन चुका है. 

आधुनिक इंफ्रांस्ट्रक्चर की झलक दिखाने का प्रयास

बुधवार को पेश किए 9.12 लाख करोड़ रुपये के बजट में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा दांव खेला गया. नई प्रोफाइल और कवर फोटो में इस तरह के बदलाव का प्रतीक माना गया है. तस्वीर में मिसाइल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आधुनिक इंफ्रांस्ट्रक्चर की झलक दिखाने का प्रयास किया है. 

योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है

आपको बता दें कि लखनऊ में ब्रह्मोस नेक्स्ट जनरेशन मिसाइल का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है. यह सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. यह तस्वीर दुनिया को यह संदेश देती है कि जिस राज्य को पिछड़ा कहा जाता है, वह विश्व स्तर पर ह​थियार बनाने की क्षमता रखता है. 

UP News CM Yogi
Advertisment