UP News: ‘अगर सनातन कमजोर होगा तो देश भी कमजोर होगा’, सीएम योगी का बड़ा बयान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर सनातन धर्म कमजोर होगा तो देश भी कमजोर हो जाएगा. पढ़ें पूरी खबर...

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर सनातन धर्म कमजोर होगा तो देश भी कमजोर हो जाएगा. पढ़ें पूरी खबर...

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Yogi File

CM Yogi (Ani)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने लोगों को बांटने वालों से आगाह किया है. उन्होंने कहा कि अगर सनातन धर्म कमजोर हुआ तो देश कमजोर हो जाएगा और अगर देश कमजोर होगा तो सनातन के समक्ष अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही.

Advertisment

बांटने वाले लोगों से सावधान रहें- सीएम योगी

दरअसल, सीएम योगी सीतापुर स्थित तपोधाम आश्रम में सतगुरु गिरधारी नाथ जी महाराज की मूर्ति स्थापना दिवस और भंडारे के आयोजन में शामिल हुए थे. सीएम योगी ने इस दौरान, किसी का नाम लिए बिना समाज को अलर्ट करते हुए कहा कि सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर हो जाएगा. देश कमजोर होगा तो सनातन के समक्ष अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा. इसलिए बांटने वाले लोगों से सावधान रहें.

बांग्लादेश में हिंदू हत्याओं पर उठाया सवाल

सीएम ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के मरने और जलाए जाने पर हर कोई मौन है. मरने वाले दलित हिंदू हैं. धर्मचार्यों और कुछ हिंदू संगठनो को छोड़कर किसी भी मानवाधिकार या फिर वैश्विक संगठनों ने उनकी वकालत नहीं की. दुनिया में तमाम सभ्यताएं और संस्कृतियां वक्त के साथ लापता हो गईं लेकिन सनातन तमाम तूफानों को झेलते हुए आज भी गौरव के साथ खड़ी है. भारत की सनातन संस्कृति दुनिया भर को दोस्ती, वसुधैव कुटुंबकम और करुणा का संदेश दे रही है. 

सनातन कमजोर हुआ तो देश कमजोर

सीएम ने कहा कि सनातन को तोड़ने के कई प्रयास हुए. सनातन धर्मावलंबियों ने विपत्ति के वक्त हर किसी को शरण दी और उसे पुष्पित-पल्लवित होने का मौका दिया है. लेकिन कुछ लोगों ने शरणार्थी धर्म का निर्वहन नहीं किया. हमने उन्हें थामने के लिए हाथ दिया तो उन्होंने हमारा गला दबाने का प्रयास किया. उन्होंने देश को लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी. 

UP News
Advertisment