यूपी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शिक्षा मित्रों को मिलेंगे 18 हजार रुपये; इलाज भी कैशलैस

UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. यहां शिक्षा मित्रों को हर महीने 18 हजार रुपये मिलेंगे. इसी तरह अनुदेशकों की 17 हजार रुपये सैलरी कर दी गई है.

UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. यहां शिक्षा मित्रों को हर महीने 18 हजार रुपये मिलेंगे. इसी तरह अनुदेशकों की 17 हजार रुपये सैलरी कर दी गई है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
CM Yogi on Shiksha Mitra

CM Yogi Photograph: (CM Office, GoUP (X Post))

UP News: उत्तर प्रदेश में करीब 1.70 लाख शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बड़ा ऐलान किया है. अब शिक्षा मित्रों को हर महीने 10 हजार रुपए की जगह 18 हजार रुपए मिलेंगे. वहीं अनुदेशकों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपए कर दिया गया है. यह बढ़ी हुई राशि अप्रैल से लागू होगी.

Advertisment

10 हजार से बढ़ाकर किया 18 हजार

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने इसे 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार कर दिया गया है. प्रदेश में इस समय करीब 1.42 लाख शिक्षा मित्र और 28 हजार से ज्यादा अनुदेशक काम कर रहे हैं. शिक्षा मित्रों को साल में 11 महीने का ही मानदेय मिलता है. 2014-15 में शिक्षा मित्रों को स्थायी कर दिया था, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनका समायोजन रद्द कर दिया गया था. जुलाई 2017 में उनका मानदेय 10 हजार रुपए तय किया था.

यह भी पढ़ें: 'फियर से फेथ जोन तक', विधानसभा में गरजे सीएम योगी, बोले– यूपी में अब सब चंगा

कैशलेस इलाज की भी सुविधा

इसके साथ ही सरकार ने शिक्षा मित्रों को ट्रांसफर की सुविधा देने की भी घोषणा की है. अब वे जरूरत पड़ने पर तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे. सबसे बड़ी राहत यह है कि शिक्षा मित्रों को अब अन्य शिक्षकों की तरह कैसलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. उन्हें और उनके परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें: UP News: यूपी वालों को होली पर आने-जाने में नहीं होगी परेशानी, इन शहरों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अब रविवार को भी हो सकेगी रजिस्ट्री

UP News CM Yogi Adityanath
Advertisment