/newsnation/media/media_files/2026/02/02/up-cm-yogi-2026-02-02-12-50-11.jpg)
Union Budget 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसे देश का विजनरी बजट करार दिया. उन्होंने बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को वैश्विक आर्थिक मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक मजबूत कदम है.
भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर
सीएम योगी ने कहा कि आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते वर्षों में आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. यह बजट उसी निरंतर विकास यात्रा को आगे बढ़ाने वाला है.
‘नेशन फर्स्ट’ की सोच का प्रतिबिंब है यह बजट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा “नेशन फर्स्ट” की भावना के साथ निर्णय लिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की दिशा तय करने वाला रोडमैप है. इसमें हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर नागरिक के हित को प्राथमिकता दी गई है.
#WATCH | Lucknow | On #UnionBudget2026, UP CM Yogi Adityanath says, "Reform, growth, and fiscal discipline are clearly evident in this budget. By weaving these three elements together, this budget will serve as a strong foundation, enabling us to build a stronger India and… pic.twitter.com/jF5tkxiP5d
— ANI (@ANI) February 2, 2026
यूपी के लिए क्यों खास है बजट
सीएम योगी ने बताया कि ये बजट यूपी के लिए बेहद खास है. उत्तर प्रदेश के छोटे और मझोले शहरों के लिए बजट में बड़ा ऐलान किया गया है, जिससे आने वाले समय में इन शहरों की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदलने वाली हैं. सरकार ने टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए 5,000 करोड़ रुपये के आवंटन में वृद्धि की है. प्रदेश के लगभग 45 शहरों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा, जिनके लिए करीब 900 करोड़ रुपये की राशि आवंटित होने का अनुमान है.
अब विकास का फोकस केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कस्बों और उभरते शहरों तक भी पहुंचेगा. बजट में शहरी सुविधाओं, सड़क, जल आपूर्ति, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटिंग और सार्वजनिक परिवहन जैसी बुनियादी सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया है. इससे नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी.
विशेष रूप से पर्यटन और धार्मिक शहरों के लिए यह बजट अहम माना जा रहा है। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और प्रयागराज जैसे शहरों में बुनियादी ढांचे और शहरी सौंदर्यीकरण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
टियर-2 श्रेणी में लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, नोएडा और गोरखपुर जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं, जबकि टियर-3 श्रेणी में 30 जिले चिन्हित किए गए हैं. सरकार का यह कदम संतुलित शहरी विकास और क्षेत्रीय असमानता को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us