प्रियंका को काले झंडे दिखाने पर उन्नाव में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता

उन्नाव में प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.

उन्नाव में प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.

author-image
Yogendra Mishra
एडिट
New Update
प्रियंका को काले झंडे दिखाने पर उन्नाव में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता

उन्नाव में प्रियंका के रोड शो को काला झंडा दिखाते भाजपा कार्यकर्ता

उन्नाव में प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. बताया जा रहा है कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को रोड शो के दौरान काले झंडे दिखाए थे. जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता भड़क गए और भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई करने लगे. भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेसियों ने पत्थरबाजी भी की. 

Advertisment

उन्नाव में प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान भाजपा के कुछ कार्यकर्ता आए और काला झंडा दिखाने लगे. झंडा दिखाने के साथ ही वह प्रियंका गांधी वापस जाओ का नारा भी लगा रहे थे.जिसे सुनकर रोड शो में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे. कांग्रेसियों ने पहले उन्हें धक्का दिया और फिर दौड़ाने लगे. भारी संख्या को देखते हुए वह कार्यकर्ता वहां से भाग निकले. गलियों में गए. जहां कांग्रेसियों ने उन पर पत्तथरबाजी भी की. आपको बतां दें कि 29 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान होना है. जिसमें उन्नाव भी है.

Source : News Nation Bureau

BJP priyanka-gandhi Congres Unnao News clash Priyanka Wadra Gandhi bjp and congress worker
      
Advertisment