बीजेपी और नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन ख़त्म- ANI
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री की आगरा में प्रस्तावित रैली के बाद अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए कहा, 'दुख की बात है कि वो (प्रधानमंत्री मोदी) वहां (कानपुर रेल हादसा वाली जगह) नहीं गए। दूसरों के दुख में शामिल होना उनके मिज़ाज़ में नहीं है।'
Dukh ki baat hai ki wo (PM Modi) wahan (Kanpur derailment site) nahi gaye, doosron ke dukh mein shaamil hona unke mijaaz mein nahin:Mayawati pic.twitter.com/MHtnOZ8ZpY
— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2016
आगे उन्होंने कहा, 'बीजेपी और नरेंद्र मोदी के अच्छे नहीं, बुरे दिन आने शुरू हो जायेंगे। यूपी सहित पूरे देश की जनता बीजेपी से उनके लोक सभा के चुनावी वादों के साथ साथ, नोटबंदी के फ़ैसले का भी हिसाब लेगी।'
BJP aur Narendra Modi ke achche nahin, bure din aane shuru hojayenge: BSP Chief Mayawati pic.twitter.com/pl6PaPfJLm
— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2016
UP sahit poore desh ki janta BJP se unke Lok Sabha chunavi vado ke saath saath & note bandi ke faisle ka bhi hisaab legi: Mayawati pic.twitter.com/mHqr0aXpaY
— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2016
मायावती ने कहा, 'बीजेपी अब यूपी के साथ किसी और जगह भी अपनी सरकार नहीं बना पायेगी।'
BJP ab UP ke saath kisi aur jagah bhi ab apni sarkaar nahi bana payegi: BSP Chief Mayawati pic.twitter.com/NIfPQkv76c
— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2016
ज़ाहिर है रविवार को प्रधानमंत्री मोदी आगरा रैली में पहुंचे थे जहां उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजना' की शुरुआत की।
इस दौरान पीएम मोदी ने नोटबंदी के फ़ैसले को सही ठहराते हुए कहा कि इस फैसले ने आतंकियों और कालाधन रखने वालों की क़मर तोड़ दी है। ईमानदार भारत की कल्पना करने वाले लोगों का फ़ायदा हुआ है।
इस फ़ैसले का जो भी विरोध कर रहे हैं उन्हें मैं अच्छी तरह से जानता हूं।