मायावती के 63वें जन्मदिन पर कटेगा 63 किलो का केक, कर सकतीं है सीटों की घोषणा

लखनऊ में BSP मुख्यालय में जन्मदिवस मनाया जाएगा, यहां मायावती 63 किलो का केक काटेंगी.

लखनऊ में BSP मुख्यालय में जन्मदिवस मनाया जाएगा, यहां मायावती 63 किलो का केक काटेंगी.

author-image
Drigraj Madheshia
एडिट
New Update
मायावती के 63वें जन्मदिन पर कटेगा 63 किलो का केक, कर सकतीं है सीटों की घोषणा

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) का मंगलवार को 63वां जन्मदिन है.

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) का मंगलवार को 63वां जन्मदिन है. हर जन्मदिन (Mayawati Bith Day) की तरह इस बार भी मायावती (Mayawati) लखनऊ में अपनी ब्लू बुक का विमोचन करेंगी. सपा (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी मायावती को बधाई देने उनके आवास पहुंचेंगे. बता दें मायावती का जन्मदिन हर साल 'जन कल्याणकारी दिवस' के तौर पर मनाया जाता है. इस बार भी बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी गरीबों को कपड़े, भोजन और अन्य जरूरी सामान बांटकर जन्मदिवस मनाएंगे. वह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करेंगी. इस मौके पर ब्लू बुक के नए हिंदी संस्करण का विमोचन होगा. ब्लू बुक के अंग्रेजी संस्करण 'A Travelogue of My Struggle-Ridden Life and BSP Movement Vol. 14' का भी विमोचन कर मीडिया से वह रूबरू होंगीं.

Advertisment

यह भी पढ़ेंः BSP प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर जानें उनके जीवन से जुडे़ अहम पहलू

लखनऊ में BSP मुख्यालय में जन्मदिवस मनाया जाएगा, यहां मायावती 63 किलो का केक काटेंगी. बसपा सुप्रीमो के भाषण को सूबे के सभी जिला मुख्यालय में प्रसारण किया जाएगा. इसके बाद वो लखनऊ से दिल्ली के लिए जाएंगी. दिल्ली में मायावती के जन्मदिन समारोह में बसपा के सहयोगी दलों- इंडियन नेशनल लोकदल, सपा, आरजेडी, टीएमसी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों को न्योता दिया गया है.

बता दें तीन दिन पहले 23 साल पुरानी दुश्मनी को भुलकर सपा-बसपा ने दोस्ती का हाथ मिलाया. उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. लेकिन ये सीटें कौन सी होंगी, यह अभी तय नहीं हैं. माना जा रहा है कि मायावती जन्मदिन के मौके पर इस बात का ऐलान कर सकती हैं कि उनकी पार्टी किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं.

एक नजर में देखें मायावती का जीवन 

  • 1956: दिल्ली में जन्म
  • 1977: शिक्षिका के रूप में करियर की शुरुआत
  • 1984: शिक्षिका की नौकरी छोड़ कर बसपा में प्रवेश और अपने पहले लोक सभा चुनाव अभियान का प्रारंभ
  • 1989: लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 13 सीटों पर जीत हासिल की
  • 1995: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के रूप में चुनी गई
  • 1997: दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में चुनी गई
  • 2001: कांशीराम की उत्तराधिकारी घोषित की गई
  • 2002: एक बार फिर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी
  • 2007: चौथी बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री नियुक्त हुईं

अब एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश में होने वाले 2019 के चुनाव के लिए पूरी तैयारी से मैदान में उतरती नजर आ रही हैं. इसके लिए इस चुनाव में सपा-बसपा एक साथ महागठबंधन कर साथ उतर रहे हैं. इसके चलते हाल ही में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ स्थित ताज होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस महागठबंधन की घोषणा की. मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों पर सपा और बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Source : News Nation Bureau

BSP SP-BSP gathbandhan Samajwadi Party Akhilesh Yadav Mayawati Bith Day
Advertisment