अमर सिंह बने एसपी के राष्ट्रीय महासचिव

समाजवादी पार्टी में जारी फेरबदल के बीच अमर सिंह को पार्टी महासचिव बनाया गया है। एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को पार्टी महासचिव की कमान दी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह जिम्‍मेदारी काफी अहम मानी जा रही है।

समाजवादी पार्टी में जारी फेरबदल के बीच अमर सिंह को पार्टी महासचिव बनाया गया है। एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को पार्टी महासचिव की कमान दी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह जिम्‍मेदारी काफी अहम मानी जा रही है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
अमर सिंह बने एसपी के राष्ट्रीय महासचिव

फाइल फोटो

समाजवादी पार्टी में जारी फेरबदल के बीच अमर सिंह को पार्टी महासचिव बनाया गया है। एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को पार्टी महासचिव की कमान दी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह जिम्‍मेदारी काफी अहम मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच झगड़ा थमने के बाद पार्टी में कई बदलाव किए गए हैं। राजपूत समाज से ताल्लुक रखने वाले सिंह को कुछ महीने पहले ही पार्टी में शामिल किया गया था। 

Advertisment

letter

मुलायम ने यहां जारी पत्र में कहा, ‘प्रिय श्री अमर सिंह जी, आपको समाजवादी पार्टी महामंत्री नियुक्त किया जाता है।’ सपा मुखिया ने आशा जतायी कि सिंह आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अमर सिंह पहले भी एसपी के महासचिव रह चुके हैं। उन्हें वर्ष 2010 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया था। हाल में हुए राज्यसभा के चुनाव के वक्त वह लगातार दूसरी बार एसपी के टिकट पर राज्यसभा में पहुंचे थे।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव बीच हाल में हुई उठापटक के लिये सीएम और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने परोक्ष रूप से अमर सिंह को जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद उन्हें महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Source : News Nation Bureau

Samajwadi Party mulayam-singh-yadav Amar Singh
      
Advertisment