बीएचयू हिंसा: वाइस चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी छुट्टी पर गए

इससे पहले गिरीश त्रिपाठी ने कहा था कि अगर उन्हें छुट्टी पर भेजा गया तो वह इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि बीएचयू में छात्राओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस बुलाई गई थी और लाठीचार्ज हुआ।

author-image
vineet kumar
एडिट
New Update
बीएचयू हिंसा: वाइस चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी छुट्टी पर गए

गिरीश चंद्र त्रिपाठी (फोटो- पीटीआई)

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएसयू) के उपकुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी नीजि कारणों हवाला देकर अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

Advertisment

पिछले ही महीने बीएचयू में एक छेड़खानी की घटना के बाद बीएचयू प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर लाठीचार्ज के बाद गिरीश त्रिपाठी चर्चा में आए थे। साथ ही यूनिवर्सिटी पर स्थिति को ठीक से नहीं संभाल पाने का आरोप लगा था।

गिरीश त्रिपाठी को हालांकि 30 नवंबर को रिटायर भी होना है।

गिरीश त्रिपाठी के छुट्टी पर जाने की बात ऐसे समय में आई है जब यह संकेत मिल रहे हैं कि मानव संसाधन मंत्रालय उनके पूरे विवाद को संभालने के तरीके से खुश नहीं है।

यह भी पढ़ें: दिनाकरन पर FIR दर्ज, तमिलनाडु सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप

दरअसल, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी में पुलिस बुलाई गई थी और लाठीचार्ज हुआ। इसमें कई छात्रओं को चोट लगी थी। इससे पहले गिरीश त्रिपाठी ने कहा था कि अगर उन्हें छुट्टी पर भेजा गया तो वह इस्तीफा दे देंगे।

हालांकि, छुट्टी पर जाने को लेकर गिरीश त्रिपाठी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताते चलें कि मंत्रालय पहले ही गिरीश त्रिपाठी के बाद नए कुलपति की तलाश शुरू कर चुका है।

यह भी पढ़ें: हजारों गांधी और लाखों मोदी भी स्वच्छ भारत का सपना नहीं कर सकते पूरा, लोगों को साथ आना होगा

HIGHLIGHTS

  • बीएसयू कैंपस में छेड़खानी की एक घटना के बाद छात्राओं मे किया था आंदोलन
  • प्रदर्शन के दौरान छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज की हुई थी आलोचना
  • यूनिवर्सिटी पर लगा था स्थिति को ठीक से नहीं संभालने का आरोप

Source : News Nation Bureau

girish chandra tripathi BHU
      
Advertisment