पीएम मोदी पहले गुजरात का रावण जलाएं, बाद में लखनऊ का: आज़म ख़ां
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले गुजरात का रावण जलाए। लखनऊ में रावण जलाने की कोई ज़रूरत नहीं है।
नई दिल्ली:
यूपी के कैबिनेट मंत्री आज़म ख़ां ने दशहरे का रावण जलाने लखनऊ आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले गुजरात का रावण जलाए। लखनऊ में रावण जलाने की कोई ज़रूरत नहीं है। गुजरात दंगों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि, लखनऊ देश की राजधानी नहीं है, दिल्ली है। और 1947 के बाद मानवता का नरसंहार गुजरात में कहीं किया गया था। तो अगर मोदी चाहते हैं तो उनको गुजरात का रावण जलाना चाहिए। गुजरात दंगों के बाद बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने कहा था कि उन्हें गुजरात के मुस्लिम इलाक़ों से भी वोट मिले थे। लेकिन उन्होंने मुसलमानों को धमकाया और दंगों का हवाला देकर वोट लिए थे।
पीएम मोदी अगले हफ़्ते दशहरे पर लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण जलाएंगे। जिसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और संजय निरुपम पीएम नरेंद्र मोदी पर उनके झूठ की वजह से भरोसा नहीं करते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा