योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले बाथरूम तक हो गया भगवा

योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल पर बने बाथरूम में भी पुरानी टाइल्सों को हटाकर भगवा रंग की टाइल्स लगवा दी गई।

योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल पर बने बाथरूम में भी पुरानी टाइल्सों को हटाकर भगवा रंग की टाइल्स लगवा दी गई।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले बाथरूम तक हो गया भगवा

भगवा हुआ बाथरूम (फोटो: ANI)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हरदोई विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने से पहले जिले के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के लिए कुछ खास तैयारियां कर दी।

Advertisment

योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल पर बने बाथरूम में भी पुरानी टाइल्स को हटाकर भगवा रंग की टाइल्स लगवा दी गई।

कार्यक्रम स्थल से जुड़ी तमाम जगहों को भगवा रंग से पेंट किया गया।

योगी आदित्यनाथ को खुश करने की इस कोशिश में हरदोई के रक्षण ऑडिटोरियम के पर्दे भी भगवा रंग के लगाए गए।

इसी ऑडिटोरियम में शनिवार को योगी आदित्यनाथ ने अपना भाषण दिया और कई सारी योजनाओं का शिलान्यास किया।

इससे पहले भी भगवा रंग योगी सरकार के कार्यकाल में काफी चर्चा में रहा है। भगवा वस्त्र धारण करने वाले आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री भवन को भगवा रंग से रंगवाया गया था।

और पढ़ें: यूपी: उपमुख्यमंत्री बोले सीता पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, नारद विश्व के पहले पत्रकार

Source : News Nation Bureau

Yogi Adityanath Uttar Pradesh UP CM Saffron Hardoi
      
Advertisment